फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather: Yellow alert of severe cold in Delhi, Haryana and Punjab

Weather : उत्तर भारत में शीतलहर, गलन बढ़ने के साथ ही दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में कड़ाके की ठंड का यलो अलर्ट

Thu, 11 Jan 2024 01:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Jan 2024 01:27 AM IST
सार

धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में भीषण सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन
Weather: Yellow alert of severe cold in Delhi, Haryana and Punjab
शीतलहर - फोटो : PTI

विस्तार

पहाड़ों से आने वालीं सर्द हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा समेत पूरा उत्तर भारत भीषण शीतलहर की चपेट में है। धूप नहीं निकलने से ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब व हरियाणा में भीषण सर्दी का यलो अलर्ट जारी किया है। घने कोहरे के कारण सड़क यातायात, ट्रेन व विमान सेवाएं प्रभावित रहीं। मंगलवार देर रात से घने कोहरे के कारण 225 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हुई। वहीं, 125 से अधिक ट्रेन 2-10 घंटे की देरी से चलीं।

विज्ञापन


सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे पहुंचा अधिकतम तापमान
अमृतसर का अधिकतम तापमान बुधवार को 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.8 डिग्री नीचे रहा। वहीं, लुधियाना में 12.2 डिग्री, पटियाला का 12.6 डिग्री, पठानकोट का 12.2 डिग्री, फरीदकोट का 11.0, एसबीएस नगर का 10.1 डिग्री दर्ज किया गया। उधर पंजाब के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई, लेकिन यह सामान्य से 1.6 डिग्री ऊपर बना है। पटियाला का न्यूनतम पारा 6.2 डिग्री, लुधियाना का 6.1 डिग्री, अमृतसर का 6.6 डिग्री, पठानकोट का 7.6 डिग्री. फरीदकोट का 6.0, एसबीएस नगर का 5.7, फरीदकोट का 8.1 डिग्री दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हरियाणा में कोहरे और सर्दी का सितम, फतेहाबाद सबसे ठंडा
हरियाणा में फतेहाबाद सबसे ठंडा रहा। फतेहाबाद में न्यूनतम तापमान 5.4 वहीं, बठिंडा में तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हरियाणा में भी गलन वाली ठंड जारी है। करनाल 6 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे ठंडा रहा दोनों राज्यों की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घने कोहरे की चपेट में हिमाचल का मैदानी क्षेत्र
हिमाचल प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में बुधवार सुबह और शाम घना कोहरा छाया रहा। सुबह और शाम के समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम में आए इस बदलाव के चलते इन क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान चार डिग्री से कम रहा। ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा सहित सोलन, मंडी और सिरमौर के कई क्षेत्रों में वीरवार को भी कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी हुआ है।


जम्मू-कश्मीर में 20 तक शुष्क सर्दी से राहत नहीं
जम्मू-कश्मीर में शुष्क मौसम के बीच हाड़ कंपा देने वाली सर्दी बढ़ गई है। शीतलहर के बीच 20 जनवरी तक लोगों को शुष्क सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 17 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के चलते पर्वतीय इलाकों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। श्रीनगर के मुकाबले जम्मू में ज्यादा ठंड है। जम्मू में बुधवार को दिन का तापमान सामान्य से 9.1 डिग्री सेल्सियस गिरकर 9 पर पहुंच गया, जबकि श्रीनगर में तापमान सामान्य से 6.8 डिग्री चढ़कर 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कश्मीर के अधिकांश हिस्सों में रात का तापमान माइनस में है। डल झील सहित अन्य जलस्रोतों पर बर्फ की परत जमी हुई है। लेह में मंगलवार रात का तापमान माइनस 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed