फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather will be clear in Delhi for many days, cold will increase further

दिल्ली का हाल : कई दिन साफ रहेगा मौसम, ठंड और बढ़ेगी, लोग आज भी करेंगे धूप का इंतजार

Fri, 28 Jan 2022 04:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 04:11 AM IST
सार

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Weather will be clear in Delhi for many days, cold will increase further
खुले मौसम के रंग... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी में कड़ाके की ठंड का सामना कर रहे लोगों को बृहस्पतिवार दोपहर गुनगुनी धूप निकलने से राहत मिली। हालांकि, सर्द हवा की वजह से ठिठुरन कम नहीं हुई। शाम होते ही लोग कंपकंपाते नजर आए। लेकिन दिल्लीवालों को आज भी धूप का इंतजार रहेगा। मौसम विभाग ने पूरे सप्ताह मौसम साफ रहने के साथ सुबह-शाम अधिक ठंड होने की संभावना जताई है।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन कम 19.1 व न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 6.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लोग धूप का आनंद लेते नजर आए। सात से 24 जनवरी तक बादल छाए रहने और कोहरा अधिक होने की वजह से सूर्य देव के दर्शन नहीं हुए थे। 25 और 26 जनवरी को थोड़ी देर के लिए धूप निकली थी, लेकिन बादल छाए रहने के कारण इसका हल्का असर रहा। बीते 24 घंटे में हवा में नमी का स्तर 53 से 97 फीसदी तक दर्ज किया गया। इस वजह से सुबह सड़कों पर हल्के स्तर का कोहरा देखने को मिला।
विज्ञापन


मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 19 व न्यूनतम छह डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इस सप्ताह कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन खराब श्रेणी में रहेगी हवा
मौसमी दशाओं का साथ न देने की वजह से बृहस्पतिवार को दिल्ली-एनसीआर की हवा खराब श्रेणी में दर्ज हुई। वायु गुणवत्ता की निगरानी करने वाली एजेंसियों का पूर्वानुमान है कि अगले तीन दिन तक हवा में सुधार होने की संभावना नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 262, फरीदाबाद 258, गाजियाबाद 245, ग्रेटर नोएडा 272, गुरुग्राम 228 व नोएडा का 239 दर्ज किया गया। वायु मानक संस्था सफर के मुताबिक, सुबह-शाम का पारा लुढ़कने के कारण प्रदूषकों को जमने में मदद मिल रही है। हालांकि, दिन में धूप के कारण मिक्सिंग हाइट और वेंटिलेशन इंडेक्स का साथ देने की वजह से हवा अधिक खराब नहीं हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed