फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Weather Update: Snowfall in the North, rain havoc in the South,

Weather Update : उत्तर में बर्फबारी, तो दक्षिण में बारिश का कहर, कई राज्य भीषण ठंड की चपेट में

Sat, 14 Dec 2024 06:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 06:48 AM IST
सार

पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी से जहां उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और पहाड़ों पर पानी के जलस्रोत जम गए हैं। वहीं तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है और लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
Weather Update: Snowfall in the North, rain havoc in the South,
बर्फबारी से केदारनाथ मंदिर का भव्य नजारा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिल रहा है। पश्चिमी हिमालयी राज्यों में चोटियों पर बर्फबारी से जहां उत्तर भारत भीषण ठंड की चपेट में है और पहाड़ों पर पानी के जलस्रोत जम गए हैं। वहीं तमिलनाडु समेत दक्षिण भारत के कुछ क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश ने कहर बरपा रखा है और लोगों को जलभराव जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग ने उत्तर पश्चिम, पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में कोहरे और दक्षिण तमिलनाडु और केरल में आगे भी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन


कश्मीर के मैदानी इलाकों में इस सीजन की पहली बर्फबारी के बाद शुक्रवार को पारे में अचानक गिरावट दर्ज की गई। श्रीनगर में रात का तापमान शून्य से दो डिग्री नीचे रिकॉर्ड किया गया जो इससे पहले वाली रात को शून्य से आधा डिग्री नीचे था। वहीं, पंजाब और हरियाणा के अधिकतर जिलों में न्यूनतम पारे में भारी गिरावट दर्ज की गई है और पछुआ हवा के चलते ठंड भी ज्यादा महसूस की जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब से संगरूर में न्यूनतम तापमान सबसे कम 1.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हरियाणा के हिसार में 1.7 डिग्री पर रहा।  राजस्थान के फतेहपुर में सीजन का सबसे कम 0.1 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, राज्य में एक से दो जगह पर पिछले 24 घंटे के दौरान भीषण शीतलहर चली। केरल व तमिलनाडु के कई जिलों में शुक्रवार को भी बारिश जारी रही और थमिराबरानी नदी उफान पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed