फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR Weather Forecast Update: Rain With Cool Winds in Delhi-NCR, Temperature Down

मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश, तापमान में भी गिरावट

Sun, 20 Jun 2021 08:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Jun 2021 08:57 AM IST
सार

पूर्वी दिशा से बहने वाली हवा के साथ आने वाले मानसून को दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी तीन से चार दिनों तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद नहीं है।

विज्ञापन
Delhi NCR Weather Forecast Update: Rain With Cool Winds in Delhi-NCR, Temperature Down
फाइल फोटो - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में ठंडी हवाओं के साथ हल्की बारिश हो रही है। हल्की बारिश की वजह से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। जिससे लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम सुहावना बना हुआ है। 
विज्ञापन


आपको बता दें कि पूर्वी दिशा से बहने वाली हवा के साथ आने वाले मानसून को दिल्ली पहुंचने में देरी हो रही है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो आगामी तीन से चार दिनों तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद नहीं है। पश्चिमी हवाओं के रूकने बाद ही दिल्ली वासियों को मानसून की दस्तक देखने को मिल सकती है। 
विज्ञापन


मौसम विभाग के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव के मुताबिक, इस समय पश्चिम से आने वाले हवाएं राजस्थान से दिल्ली का रूख कर रही हैं। दूसरी ओर, पूर्वी दिशा से आने वाली हवाएं भी चल रही हैं। दोनों दिशा से आने वाले हवाएं उत्तरभारत के ऊपरी भाग में आकर टकरा रही हैं। इससे पूर्वी दिशा की हवा पश्चिमी हवा के आगे कमजोर पड़ रही है। यही वजह है कि दिल्ली-एनसीआर के वासियों का मानसून को लेकर इंतजार बढ़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से चार कम 35.1 डिग्री सेल्सियस  और न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन कम 25.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 81 और न्यूनतम स्तर 54 फीसदी रहा। 

दिल्ली के विभिन्न इलाकों की बात करें तो पालम में अधिकतम तापमान 35.2, लोदी रोड में 34.9, गुरुग्राम में 35.7, नोएडा में 35 व पीतमपुरा में 35.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। 


मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य 37 और न्यूनतम तापमान  26 डिग्री सेल्सियस तक बना रह सकता है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी तक प्री मानसून से भी दिल्ली-एनसीआर वासियों को निराशा ही हाथ लग रही है। विभाग प्रतिदिन बारिश की संभावना बता रहा है, लेकिन इसके विपरित सूरज और बादलों के बीच दिनभर सिर्फ लुकाछिपी का ही खेल चलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed