{"_id":"61b108da12668329b228d3f2","slug":"weather-of-delhi-ncr-will-take-a-turn-from-december-10-cold-winds-will-come-from-the-northern-direction","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update Today: दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, 10 दिसंबर से करवट लेगा एनसीआर का मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update Today: दिल्ली में सुबह-शाम बढ़ी ठिठुरन, 10 दिसंबर से करवट लेगा एनसीआर का मौसम
Thu, 09 Dec 2021 10:22 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 09 Dec 2021 10:22 AM IST
सार
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तेजी से तापमान लुढ़कने की संभावना है।
विज्ञापन
दिल्ली मौसम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर शुरू होने के बाद मैदानी इलाकों में भी सुबह-शाम ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 10 दिसंबर से उत्तरी हिमालय से आने वाली सर्द हवाएं दिल्ली की ठिठुरन को बढ़ाएंगी। इस कड़ी में दिन और रात के पारे में भी कमी दर्ज होगी।
विज्ञापन
मौसम विभाग से मुताबिक, बीते 24 घंटे में दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य के बराबर 24 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हवा में नमी का स्तर 34 से 95 फीसदी रिकॉर्ड हुआ है। इस वजह से सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा व सड़कों से लेकर हवाई पट्टी पर दृश्यता का स्तर कम रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले 24 घंटे में अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रह सकता है। उत्तरी दिशा से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तेजी से तापमान लुढ़कने की संभावना है। इससे रात के साथ-साथ दिन भी सर्द होने लगेंगे।
विज्ञापन
अधिकतम तापमान- 24 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान- नौ डिग्री सेल्सियस
सूर्यास्त का समय: 5:25 बजे
सूर्योदय का समय: 7:03 बजे
-सुबह के समय घना कोहरा छाया रहेगा। दिनभर धूप खिलने से सर्दी से राहत मिलने के आसार हैं। शाम होती ही ठंडी हवाओं की वजह से ठिठुरन बढ़ेगी।