फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Viral video of woman and daughter beating up

महिला और बेटी को पीटने का वीडियो वायरल

Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Viral video of woman and daughter beating up
नई दिल्ली। उत्तर-पश्चिम दिल्ली के शालीमार बाग में एक महिला व उसकी बेटी को बेरहमी से पीटने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हमले में पीड़िता मोना शौकीन (40) व उसकी बेटी बुरी तरह जख्मी हो गई थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िताओं ने स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक वंदना कुमारी के समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया। विधायक ने खुद पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया, उनका कहना था कि खाली पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मामले में दो युवतियों मेघा (22) और नेहा (20) को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाकी फरार दो युवकों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करवा दिया गया है। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त ने बताया कि घटना 19 नवंबर की रात की है। मोना नारंग देर रात अपनी कार से बेटी व एक अन्य लड़की के साथ गुरुद्वारे से घर लौट रही थी। इसी दौरान कार पार्क करने के बाद अचानक दो युवतियों व दो युवकों ने मोना व उसकी बेटी पर डंडे से हमला कर दिया। हमले में मोना का हाथ टूट गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने छेड़छाड़, मारपीट करने और छीना-झपटी का मामला दर्ज कर लिया। घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। बुधवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस उपायुक्त ने मामले में अपना बयान देकर बताया कि आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर दी गई है। दोनों परिवारों के बीच पुराना झगड़ा है। बाकी पुलिस सभी दृष्टिकोण से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed