फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Vipin who came by Fortuner for ATM robbery, nabbed

एटीएम लूट के लिए फॉरच्यूनर से आने वाला विपिन दबोचा

Sat, 20 Mar 2021 01:26 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Vipin who came by Fortuner for ATM robbery,  nabbed
नई दिल्ली। पुलिस की स्पेशल सेल ने लग्जरी कार फॉरच्यूनर में आकर दिल्ली में एटीएम काटने वाले राजस्थान में अलवर के भिवाड़ी निवासी विपिन (26) को गिरफ्तार किया है। वह गिरोह के साथ कुछ ही दिन में 12 एटीएम काटकर उनसे 1.35 करोड़ रुपये उड़ा चुका है। उसके पास से .30 बोर की सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल, 7 कारतूस व फॉरच्यूनर कार बरामद की है। कार में सामान छिपाने के लिए उसने विशेष जगह बनवा रखी थी।
विज्ञापन

स्पेशल सेल के डीसीपी मनीषी चंद्रा के अनुसार, इस बदमाश के नाम भी चार हैं। विपिन उर्फ राहुल उर्फ राजू उर्फ संदीप। उस पर दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा में 14 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसीपी अत्तर सिंह की देखरेख में इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह की टीम ने विपिन को कालिंदी कुंज मेट्रो स्टेशन के पास से 15 मार्च को उस समय दबोच लिया, जब वह फॉरच्यूनर कार से अपने किसी साथी से मिलने आया था। कार पर नंबर प्लेट फर्जी थी। इसने पुलिसकर्मियों पर गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी।
विज्ञापन

बदमाश ने पूछताछ में कहा कि वह एटीएम काटने की चार वारदात में शामिल रहा है। उसके गिरोह के सदस्य 12 से ज्यादा एटीएम काट चुके हैं। वे गैस कटर से एटीएम काटते थे और सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर देते थे। बदमाश वारदात के लिए हुंडई क्रेटा, स्कॉर्पियो और फॉरच्यूनर जैसी कारों का इस्तेमाल करते थे, ताकि कोई उन पर शक न करे। इस गिरोह के तीन बदमाश लियाकत, शमशाद उर्फ राहुल और वकील पहले गिरफ्तार हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, विपिन ने साथियों के साथ वर्ष-2012 में भिवाड़ी में राजस्थान ग्रामीण बैंक को लूटने की कोशिश की थी। पुलिस ने इसके दो साथियों को गिरफ्तार कर इनकी साजिश को नाकाम कर दिया था। वर्ष 2015 में नूंह में अमेजन गुड्स वैन को लूटने के मामले में भी यह गिरफ्तार हुआ था। यह दस केसों में पैरोल जंप कर गया था। कोर्ट ने इसे भगोड़ा घोषित कर रखा था। इससे बरामद फॉरच्यूनर कार गुरुग्राम में सेक्टर 14 से चुराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed