फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Victim's family is terribly scared after the cruelty with the woman in east delhi

कस्तूरबा नगर में क्रूरता : पहले भी कई बार किया था हमला, परिवार को सता रही जान की चिंता

Fri, 28 Jan 2022 04:45 AM IST
दुष्यंत शर्मा शुजात आलम, नई दिल्ली
शुजात आलम, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 28 Jan 2022 04:45 AM IST
सार

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी छह-सात बार हमला कर चुके हैं। उनको न तो पुलिस और न ही जेल जाने से डर लगता है। वह खुलेआम मारने की बात करते हैं।

विज्ञापन
Victim's family is terribly scared after the cruelty with the woman in east delhi
हादसे के बाद... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवेक विहार के कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत के बाद से पीड़िता का परिवार बुरी तरह डरा हुआ है। उनको अपनी जान की चिंता सता रही है। घर में छोटी बहन और बीमार पिता के अलावा कोई नहीं है। परिवार ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पहले भी छह-सात बार हमला कर चुके हैं। उनको न तो पुलिस और न ही जेल जाने से डर लगता है। वह खुलेआम मारने की बात करते हैं। परिवार का कहना है कि पीड़िता पर हुए हमले की दो बार पुलिस से भी शिकायत की गई, लेकिन पुलिस ने मामले में कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस शिकायत मिलने की बात से इनकार कर रही है।
विज्ञापन


पिछले साल हार्ट अटैक से पीड़िता की मां की मौत हो गई थी। पीड़िता शादी से पहले आंगनबाड़ी केंद्र में काम करती थी। शादी के बाद वह पति के साथ रहने लगी। पति पूर्वी दिल्ली के एक होटल में केयर टेकर है। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद भी नाबालिग लड़का पीड़िता से मिलने की जिद करता था। पीड़िता मना करती थी तो वह आत्महत्या करने की धमकी देता था। हुआ भी ऐसा ही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने लड़के से मिलने से मना किया तो उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी, तभी से उसका परिवार दुश्मन बन गया। इधर वर्ष 2016 में पीड़िता के पिता सड़क हादसे में जख्मी होकर लकवाग्रस्त हो गए थे। तभी से वह बिस्तर पर थे। परिवार ने उनको ऑटो किराये पर दिया हुआ था। उससे उनका गुजारा हो रहा था। आरोपियों ने बेटे की मौत के बाद ऑटो में भी आग लगा दी थी।

नशीले पदार्थों के धंधे पर नकेल कसने के लिए पुलिस उठाए कदम : मालीवाल
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने पीड़िता से मुलाकात के बाद कहा कि आरोपियों ने लड़की के साथ क्रूरतापूर्वक सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार किया है। मालीवाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस को राजधानी में चल रहे अवैध शराब और नशीले पदार्थों की बिक्री के गोरखधंधे पर नकेल कसने के लिए तत्काल कदम उठाने चाहिए, क्योंकि इन कृत्यों में शामिल लोगों का हौसला दिनोंदिन बढ़ रहा है। उन्हें सबक सिखाना पूरे समाज की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है।

20 साल की महिला पर बर्बर हमले को लेकर डीसीपी शाहदरा से बात की है। कुछ गिरफ्तारियां की गई हैं और आगे भी होंगी। मैं विश्वास दिलाता हूं कि इन जानवरों (पुरुषों और महिलाओं) को बख्शा नहीं जाएगा। पीड़िता को हर तरह की सहायता प्रदान की जाएगी।
-गौतम गंभीर, सांसद

सोशल मीडिया पर घमासान मचा रहा
कस्तूरबा नगर में महिला के साथ हुई हैवानियत के बाद सोशल मीडिया पर घमासान मचा रहा। सोशल मीडिया पर पीड़िता की आबरू लुटवाने वाली हिलाओं की जमकर खिंचाई की गई। लोगों का कहना था कि आरोपी महिलाओं ने कैसे पीड़िता की आबरू लुटवा दी। कुछ का कहना था कि इससे घिनौना कुछ नहीं हो सकता है। बुधवार दिन में हुई वारदात का वीडियो रात को ही सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा था। इसको देखकर महिला आयोग भी हरकत में आया।


पीड़िता और परिवार को सुरक्षा मुहैया करवाई
शाहदरा पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि फिलहाल हालात को देखते हुए पीड़िता और उसके परिवार को पुलिस सुरक्षा उपलब्ध करा दी गई है। कुछ पुलिसकर्मियों को कस्तूरबा नगर स्थित पीड़िता के मायके और कड़कड़डूमा गांव स्थित उसके मकान के बाहर तैनात कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल अभी कुछ दिन सुरक्षा जारी रहेगी। देर शाम पीड़िता पुलिस हिरासत से पति के पास लौट गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed