फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Varun Singh Bhati won silver at the Asian Games

Delhi News: लीड

Fri, 23 Oct 2026 08:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, दिल्ली Updated Fri, 23 Oct 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Varun Singh Bhati won silver at the Asian Games
जेवर के लाल वरुण सिंह भाटी ने जापान में चल रहे एशियाई पैरा खेलों में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का न
वरुण सिंह भाटी ने एशियाई खेलों में जीता रजत
विज्ञापन


छोटे भाई प्रवीण की मेहनत लाई रंग, दिलाए देश को दो पदक
आशीष शर्मा

यमुना सिटी। जिंदगी में मुश्किलें कितनी भी बड़ी क्यों न हों, मजबूत हौसले और मेहनत के दम पर उन्हें पार किया जा सकता है। इस बात को दनकौर क्षेत्र के जमालपुर निवासी पैरा एथलीट वरुण सिंह भाटी ने साबित कर दिखाया है। छह साल की उम्र में पैरालिसिस होने के बाद भी वरुण ने हार नहीं मानी। उन्होंने खेल को अपना लक्ष्य बनाया और लगातार मेहनत कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई। जापान में आयोजित एशियाई खेलों में रजत पदक जीतकर उन्होंने एक बार फिर देश और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। वरुण के रजत पदक जीतने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर वरुण को शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बधाई दी। साथ ही क्षेत्रीय राजनेताओं ने भी शुभकामनाओं के साथ उत्साहवर्धन किया।


छोटे भाई प्रवीण की मेहनत ने बढ़ाया हौसला

वरुण की इस उपलब्धि के पीछे उनके परिवार का सहयोग और मेहनत भी अहम रही है। उनके छोटे भाई प्रवीण ने भी खेल के क्षेत्र में योगदान दिया है। परिवार के अनुसार, प्रवीण ने वरुण के साथ कांस्य पदक जीतने वाले राहुल सरोहा को भी प्रशिक्षण दिया है। परिवार को वरुण की उपलब्धि पर गर्व है। हालांकि, वह स्वर्ण पदक जीतने से चूक गए, लेकिन रजत पदक हासिल कर उन्होंने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन



पिता ने बेटे के संघर्ष और मेहनत को सराहा

वरुण के पिता ने बताया कि जब उनका बेटा छह साल का था, तभी उसको पैरालिसिस हो गया था। इसके बावजूद वरुण ने हिम्मत नहीं हारी। गुरु मनीष त्रिपाठी की सलाह पर उन्होंने बास्केटबॉल खेलना शुरू किया। प्रशिक्षण के दौरान उनकी रुचि हाई जंप में बढ़ने लगी। इसके बाद उन्होंने इसी खेल में आगे बढ़ने के लिए कड़ी मेहनत शुरू की। नियमित अभ्यास, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर वरुण ने खेल जगत में अपनी अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अर्जुन पुरस्कार से हो चुके हैं सम्मानित

वरुण सिंह भाटी ने अपनी खेल प्रतिभा के दम पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल की हैं। उनकी खेल उपलब्धियों के लिए वर्ष 2018 में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उन्हें अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके साथ ही उन्हें उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से लक्ष्मण पुरस्कार भी मिल चुका है। वरुण की सफलता से जेवर क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed