{"_id":"600f25fb8ebc3e32f33c9d8e","slug":"vaccination-broke-records-in-delhi-ashram-news-noi561985036","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में टीकाकरण ने तोड़ा रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में टीकाकरण ने तोड़ा रिकॉर्ड
विज्ञापन
नई दिल्ली। राजधानी में सोमवार को कोरोना टीकाकरण ने रिकॉर्ड तोड़ दिया। सरकारी से लेकर प्राइवेट अस्पतालों में स्वास्थ्य कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया। शाम तक दिल्ली में पहली बार 7408 लोगों ने टीका लगवाया। आंकड़ों पर गौर करें तो दिल्ली में 16 जनवरी के बाद से पहली बार 90 फीसदी से अधिक टीकाकरण एक दिन में हुआ है। केंद्र सरकार के छह अस्पतालों को छोड़ दें तो टीकाकरण का आंकड़ा 93.3 फीसदी रहा।
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 81 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 8100 लोगों का था। शाम 5 बजे टीकाकरण खत्म होने तक 7408 लोग टीका लगवा चुके थे। पहली बार दिल्ली में एक दिन में 91.5 फीसदी लक्ष्य मिला है। दिल्ली सरकार और प्राइवेट अस्पतालों में टीकाकरण को लेकर काफी उत्साह दिखा। उधर, केंद्र सरकार के छह अस्पतालों में टीकाकरण औसत रहा। इससे दिल्ली के आंकड़ों पर असर पड़ा है। केंद्र के सभी छह अस्पतालों को हटा दिया जाए तो दिल्ली के 75 केंद्रों पर 7001 लोगों को टीका लगा है। इनका लक्ष्य 7500 लोगों का था।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उत्तर पश्चिमी जिले में सबसे ज्यादा लोगों को टीका लगा। यहां 11 केंद्रों पर 1100 लोगों का लक्ष्य था। शाम तक 1055 लोगों को टीका लगाया गया। उत्तर पूर्वी जिला लक्ष्य पूरा करने में केवल तीन लोगों से पीछे रहा। यहां दो केंद्रों पर 200 लोगों को टीका लगना था। शाम तक 197 को वैक्सीन दी गई। यानी इस जिले में सोमवार को 98.50 फीसदी लक्ष्य हासिल हुआ।
विज्ञापन
उधर, जानकारी मिली है कि दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में कोविन वेबसाइट को लेकर दिक्कत की वजह से 97 लोगों को ही टीका लग सका। बीते शनिवार को इस अस्पताल ने एक दिन में 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य हासिल किया था। लोकनायक अस्पताल ने लगातार तीसरी बार 100 फीसदी लक्ष्य हासिल करने की हैट्रिक लगाई है। शेख सराय स्थित पीएसआरआई अस्पताल में 110 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया। आकाश अस्पताल में 108, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी में 100 और आरएमएल में 57 लोगों को टीका लगा।
स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्र सरकार के अस्पतालों का सहारा बेहद जरूरी है। अगर इन छह अस्पतालों का प्रदर्शन बेहतर होता है तो दिल्ली पूरे देश में टीकाकरण में सबसे आगे रह सकता है। एम्स, सफदरजंग, राम मनोहर लोहिया, कलावती शरण अस्पताल, ईएसआई अस्पताल बसई दारापुर और ईएसआई अस्पताल रोहिणी में कोवाक्सिन टीका लगाया जा रहा है। यहां अब तक एक भी दिन लक्ष्य 100 फीसदी हासिल नहीं किया गया है। एम्स में पहले दिन 95 लोगों को टीका लगा, लेकिन उसके बाद संख्या कम होने लगी। सफदरजंग में पिछले चार दिन में एक भी बार 50 से ज्यादा लोगों को टीका नहीं लगा है। सोमवार को एम्स और सफदरजंग में मिलाकर 131 लोगों को टीका दिया गया।
दिल्ली सरकार ने बताया कि सोमवार को टीका लगने के बाद अलग-अलग जिलों में दुष्प्रभाव के 14 मामले सामने आए हैं। इनमें 13 केस कोविशील्ड से जुड़े हैं, जबकि एक मामला स्वदेशी कोवाक्सिन का है। चार जिलों उत्तर पूर्वी, उत्तर पश्चिम, दक्षिण पूर्वी और दक्षिण पश्चिमी जिले में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। हालांकि, देर शाम तक इन सभी में मामूली लक्षण मिलने के बाद इन्हें घर पर ही आराम करने की सलाह दी गई है।