उत्तराखंड: नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच नड्डा से मिले सीएम त्रिवेंद्र रावत
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को हाईकमान से राहत मिली है। फिलहाल नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं है। सोमवार देर रात मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं।
Uttarakhand CM Trivendra Singh Rawat leaves from the residence of BJP national president JP Nadda. pic.twitter.com/tRPtCQHd1e
— ANI (@ANI) March 8, 2021विज्ञापन
दोनों शीर्ष नेताओं से मुलाकात करने के बाद मुख्यमंत्री देहरादून लौटेंगे। नड्डा से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने सारे सियासी घटनाक्रम के बारे में चर्चा की। यह बैठक 50 मिनट से अधिक चली। सोमवार सुबह सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली आए थे। वहीं दिल्ली पहुंचने पर मुख्यमंत्री का कहना था कि मैं नहीं जानता कि मीडिया क्या कह रही है, लेकिन मैंने राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व से मिलने का समय मांगा था। इसलिए मिलने आया हूं।
सांसद बलूनी से दिल्ली में मिले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र
दिल्ली प्रवास के दौरान सोमवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनिल बलूनी से उनके आवास पर मुलाकात की। सूत्रों के मुताबिक दोनों नेताओं ने ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के बीच करीब 45 मिनट मंत्रणा की। इसके बाद मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करने निकल गए थे।