फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Used to blackmail girls by creating fake accounts on social media in Delhi

Delhi: सोशल मीडिया पर फर्जी अकाउंट बनाकर लड़कियों को करता था ब्लैकमेल, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 06 Dec 2022 07:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 06 Dec 2022 07:08 PM IST
सार

पीड़िता ने 27 नवंबर को पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसे अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक अन्य अकाउंट से एक संदेश मिला, जिसमें अज्ञात उपयोगकर्ता ने उसका अश्लील वीडियो होने और उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने उससे संबंध नहीं बनाने पर तेजाब से हमला करने की धमकी भी दी। 

विज्ञापन
Used to blackmail girls by creating fake accounts on social media in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

दिल्ली में शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक ऐसे सिरफिरे को गिरफ्तार किया है जो इंस्टाग्राम पर लड़कियों से दोस्ती कर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर आरोपी लड़कियों की अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के अलावा तेजाब डालने की धमकी देता था। डर की वजह से कई लड़कियां उससे मिल भी चुकी थीं। पकड़े गए आरोपी की पहचान अमन यादव के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से वारदात में इस्तेमाल मोबाइल बरामद किया है। आरोपी ने अपने मोबाइल पर करीब डेढ़ साल से फर्जी नाम से इंस्टाग्राम आईडी बनाई हुई थी। आरोपी ने करीब 1100 लोगों को दोस्त बनाया हुआ था, जिनमें ज्यादातर लड़कियां थीं।

विज्ञापन


जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्यसुंदरम ने बताया कि 27 नवंबर को फर्श बाजार निवासी युवती ने ब्लैकमेलिंग की शिकायत दी थी। पीड़िता ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व उसे अंशिका शर्मा 188 इंस्टाग्राम आईडी से फ्रेंडशिप रिक्वेस्ट आई थी। इसके बाद पीड़िता की उससे चैट होने लगी। आरोप है कि एक दिन आरोपी ने उससे कहा कि वह उसकी अश्लील फोटो और वीडियो वायरल कर देगा अगर बदनामी से बचना चाहती हो तो उससे संबंध बनाने होंगे। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह बदनाम करने के अलावा उस पर तेजाब भी डाल देगा। 

विज्ञापन

 


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। थाना प्रभारी एसीपी संजय कुमार, एसआई श्वेता व अन्यों की टीम ने इंस्टाग्राम आईडी की जांच की। पुलिस को पता चला कि जिस इंस्टाग्राम आईडी से पीड़िता को धमकाया गया था वह किसी अमन यादव ने बनाई हुई थी। आरोपी सनातन धर्म मंदिर, सुभाष नगर, पश्चिम दिल्ली में रह रहा था। फौरन एसआई श्वेता व अन्यों की टीम ने छापा मारकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरोपी ने बताया कि करीब डेढ़ साल पूर्व उसने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाई थी। उसके निशाने पर लड़कियां होती थी। वह थोड़े दिन चैट करने के बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करने लगता था। लड़कियों के फोटो से छेड़छाड़ कर अश्लील बना देता था। कई लड़कियां बदनामी के डर से उससे मिल भी चुकी थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed