फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   UP Election 2022: RPN Singh answer to 'U.P. me ka ba up me gundagardi khatm ba

UP Election 2022: 'यूपी में का बा' के जवाब में आरपीएन सिंह का 'यूपी में गुंडागर्दी और गुंडन की समाप्ति बा'

Tue, 25 Jan 2022 07:28 PM IST
अनुराग सक्सेना एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 25 Jan 2022 07:28 PM IST
सार

आरपीएन सिंह भाजपा में आते ही यूपी चुनाव के लिए सक्रिय हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा, सात साल पहले मालूम होत रहल बा कि किस तरह की गुंडागर्दी होत बा। अब सब बंद हो गईल बा। सबको डबल इंजन की सरकार और योगी जी ने ठीक कर दिया।

विज्ञापन
UP Election 2022: RPN Singh answer to 'U.P. me ka ba up me gundagardi khatm ba
भाजपा में शामिल हुए आरपीएन सिंह - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो

विस्तार

कांग्रेस छोड़ मंगलवार को भाजपा में शामिल हुए दिग्गज नेता आरपीएन सिंह ने यूपी में का बा का जवाब दिया है। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि 'भारतीय जनता पार्टी का निर्माण बा', 'गुंडागर्दी और गुंडन की समाप्ति बा'।

विज्ञापन


आरपीएन सिंह भाजपा में आते ही यूपी चुनाव के लिए सक्रिय हो गए हैं। भाजपा में शामिल होने के बाद एक पत्रकार के सवाल पर उन्होंने कहा, सात साल पहले मालूम होत रहल बा कि किस तरह की गुंडागर्दी होत बा। अब सब बंद हो गईल बा। सबको डबल इंजन की सरकार और योगी जी ने ठीक कर दिया। कानून, कॉन्स्टीट्यूशन सब ठीक हो गईल बा।

विज्ञापन

हाल ही में समाजवादी पार्टी के नेता सोशल मीडिया पर यूपी में का बा गाने के साथ भाजपा पर हमला कर रहे हैं जबकि भाजपा वाले भी अन्य तरीकों से उन हमलों का जवाब दे रहे हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

कुशीनगर के पडरौना के प्रभावशाली नेता आरपीएन सिंह को शामिल कर भाजपा ने स्वामी प्रसाद मौर्य के सपा में शामिल होने की क्षतिपूर्ति करने की कोशिश की है। स्वामी प्रसाद मौर्य पडरौना से विधायक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed