फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Union Minister Piyush Goyal's government car collided

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को टक्कर मारी

Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:39 AM IST
विज्ञापन
Union Minister Piyush Goyal's government car collided
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की सरकारी कार को बृहस्पतिवार दोपहर एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। उस समय केंद्रीय मंत्री कार में नहीं थे। टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी। तुगलक रोड थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी चालक मोहिंदर सिंह संधू को गिरफ्तार कर लिया। जमानती धारा होने के कारण बाद में उसे थाने से ही छोड़ दिया।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री के ड्राइवर सुनील कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह पीयूष गोयल की कार से जाकिर हुसैन मार्ग पर स्थित ओबरॉय होटल जा रहा था। जब वह जाकिर हुसैन मार्ग पर काका नगर साइड पहुंचा, तो पीछे से आ रही अन्य कार ने जबरदस्त तरीके से टक्कर मार दी। जब सुनील ने बाहर निकलकर देखा तो टक्कर मारने वाले कार चालक ने शराब पी रखी थी। मेडिकल जांच में आरोपी चालक मोहिंदर सिंह के शराब पीने की पुष्टि हो गई। सुनील कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर मोहिंदर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी कार को जब्त कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed