फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two Nigerians arrested for supplying cocaine

Delhi News: कोकीन की सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियाई गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 08:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Aug 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Two Nigerians arrested for supplying cocaine
-द्वारका नारकोटिक्स सेल ने की गिरफ्तारी, 248 ग्राम कोकीन बरामद, अवैध रूप से रह रहे थे दोनों विदेशी नागरिक
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने अवैध रूप से उत्तम नगर में रह रहे दो नाइजीरियाई गिरफ्तार किए हैं। उनके पास से 248 ग्राम कोकीन बरामद किया गया है। दोनों इलाके में रहने वाले छात्रों और संपन्न लोगों को कोकीन की सप्लाई कर रहे थे। इनके पास से फर्जी पासपोर्ट और वीजा मिला है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान चुक्वू एंड्रयू और कोन पायस डैनियल के रूप में हुई है।

द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया, पुलिस ने उत्तम नगर से चुक्वू एंड्रयू गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 135 ग्राम कोकीन मिला। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 2009 में भारत आया था और अपने वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद वह अवैध रूप से रह रहा था। भारत में रहने के दौरान उसकी मुलाकात सेंट नाम के एक नाइजीरियाई से हुई। जिसने उसे कोकीन ड्रग्स की आपूर्ति के लिए राजी किया। सेंट को लगभग 6 महीने पहले नाइजीरिया निर्वासित किया गया है। एंड्रयू ने बताया कि एक अन्य नाइजीरियाई कोने पायस डैनियल कोकीन की सप्लाई करता है। 27 अगस्त को वह ओम विहार में उसे कोकीन सप्लाई करने आएगा। इस सूचना पर पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 113 ग्राम कोकीन ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस इनसे पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed