फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two miscreants who entered the house with the intention of robbing shot the woman

लूटपाट के इरादे से घर में घुसे दो बदमाशों ने महिला को गोली मारी

Sun, 03 Oct 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants who entered the house with the intention of robbing shot the woman
नई दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर इलाके में लूटपाट के इरादे से घर में घुसे बदमाशों ने एक महिला को गोली मार दी। बदमाश महिला के बच्चों को मारने की धमकी दे रहे थे, इतना सुनते ही महिला बदमाशों पर टूट पड़ी। महिला ने एक बदमाश का चाकू छीन लिया और दूसरे बदमाश पर लपकी। इसी दौरान एक बदमाश ने महिला पर गोली चला दी। गोली उसकी कमर में लगी।
विज्ञापन

पीड़िता सायमा (32) जान बचाने के लिए तीसरी मंजिल से नीचे की ओर भागी तो बदमाशों ने उस पर कई गोलियां दाग दीं। गनीमत यह रही कि गोलियां लगी नहीं। इसके बाद आरोपी बिना लूटपाट किए ही फरार हो गए। गंभीर हालत में सायमा को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना स्थल से आरोपियों का एक चाकू और तीन खोखे बरामद हुए हैं। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सायमा ज्योति नगर स्थित कर्दमपुरी में तीसरी मंजिल पर रहती है। परिवार में पति एजाज अहमद के अलावा बच्चे हैं। पति का ग्राउंड फ्लोर पर कोट बनाने का काम है। बृहस्पतिवार को पति किसी काम से बाहर गया था। बच्चे छत पर खेल रहे थे। सायमा घर में अकेली थी। घर का दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान दो बदमाश घर में दाखिल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed