{"_id":"6126575a8ebc3ec62c74d6da","slug":"two-miscreants-of-ashok-pradhan-gang-arrested-after-encounter-ashram-news-noi6009548104","type":"story","status":"publish","title_hn":"अशोक प्रधान गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अशोक प्रधान गैंग के दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। द्वारका जिला एसटीएफ ने सोमवार रात मुठभेड़ के बाद अशोक प्रधान गैंग के दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गांव बूपानिया, बहादुरगढ़ निवासी दिनेश (24) और प्रवेश (24) के रूप में हुई है। द्वारका जिले के जाफरपुर कलां इलाके में मुंडेला खुर्द के पास मुठभेड़ हुई थी। बदमाशों के पास से दो पिस्टल, आठ कारतूस, दो खोखे, एक स्विफ्ट कार और कुछ आधार कार्ड बरामद हुए हैं। दोनों को वर्ष 2020 में कोविड के दौरान पैरोल मिली थी। इसके बाद से लगातार फरार चल रहे थे। दोनों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास के मामले दर्ज थे।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सेक्टर-23 थाने में 2015 में हुई हत्या के मामले में अदालत ने दिनेश और प्रवेश को पिछले साल पैरोल पर रिहा किया था। लेकिन दोनों पैरोल समाप्त होने के बाद भी पेश नहीं हुए। स्थानीय पुलिस के अलावा एसटीएफ भी उन्हें तलाश रही थी। सोमवार देर रात एसटीएफ को सूचना मिली कि प्रवेश और दिनेश मुंडेेला खुर्द गांव के पास आने वाले हैं। टीम ने वहां घेराबंदी कर दी। देर रात करीब 11.50 बजे बदमाशों को बनी के पास रोकने का प्रयास किया। लेकिन उन्होंने एएसआई रणधावा और एएसआई राकेश पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में टीम ने हवा में गोली चलाकर बदमाशों को सरेंडर करने के लिए कहा। लेकिन बदमाशों ने फिर गोली चला दी। इसके बाद टीम ने बदमाशों की कार पर फायरिंग कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान खुलासा हुआ कि दोनों अशोक प्रधान गैंग के बदमाश हैं।