फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two friends joking on the third floor of the factory fall down, death

फैक्टरी की तीसरी मंजिल पर मजाक कर रहे दो दोस्त नीचे गिरे, मौत

Mon, 25 Jan 2021 01:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:50 AM IST
विज्ञापन
Two friends joking on the third floor of the factory fall down, death
नई दिल्ली। शाहदरा जिले के गीता कॉलोनी इलाके में शनिवार दोपहर दो दोस्तों को आपस में मजाक करना जिंदगी पर भारी पड़ गया। तीसरी मंजिल की छत पर धूप सेकने के लिए बैठे दोस्त एक दूसरे को गुदगुदी कर मजाक करने लगे। इसी दौरान संतुलन बिगड़ा और दोनों नीचे बिल्डिंग के अहाते में आ गिरे। उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक को मृत घोषित कर दिया जबकि दूसरे ने कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। मृतकों की शिनाख्त मोहम्मद शफीक अंसारी (36) और शकील अब्बास (46) के रूप में हुई है। दोंनों फैक्टरी की जिस छत पर मजाक कर रहे थे, उसकी बाउंड्री नहीं हुई थी। पुलिस लापरवाही का मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शफीक और शकील दोनों ही परिवार के साथ गली नंबर-10, जनता मजदूर कॉलोनी, जाफराबाद में रहते थे। शफीक के परिवार में पिता शौकत अंसारी के अलावा पत्नी व बच्चे हैं, वहीं शकील के परिवार में पत्नी और बच्चे हैं। दोनों पड़ोसी होने के साथ दोस्त थे और झील चौक के पास अशोक दुआ नामक शख्स की गारमेंट फैक्टरी में नौकरी करते थे। शनिवार को दोनों ड्यूटी पर गए थे। दोपहर में दोनों ने लंच टाइम में साथ बैठकर खाना खाया। इसके बाद धूप सेकने फैक्टरी की तीसरी मंजिल स्थित छत पर आ गए। इस छत की बाउंड्री नहीं हुई हुई है। करीब 2.15 बजे दोनों छत पर ही एक दूसरे से मजाक करने लगे। गुदगुदी करने के लिए छत पर इधर-उधर भागे तो दोनों किनारे पर चले गए और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed