फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   two burglars stole embroidery when nothing was found in delhi

दिल्ली: कुछ नहीं मिला तो भगोना और कढ़ाई ही चोरी कर ले गए सेंधमार, सीसीटीवी में कैद हुए दोनों आरोपी

Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 18 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
two burglars stole embroidery when nothing was found in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के जामिया नगर इलाके में दो सेंधमार वारदात करने घर में घुसे। उन्हें कुछ नहीं मिला तो वह भगोना व कढ़ाई आदि ही चुराकर ले गए। वारदात के दौरान आरोपियों का चेहरा सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गया था। जामिया नगर थाना पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार दोनों से सेंधमार शहजाद और रिजवान को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


इन दोनों से पूछताछ के बाद इनसे चोरी का सामान खरीदने वाले रिसीवर शकील को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से कढ़ाई, भगोना, एल्युमिनियम के तीन ढक्कन और झरनी बरामद की गई है। 
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि घर में चोरी होने की शिकायत 16 जनवरी को मिली थी। सूचना मिलने के बाद जामिया नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार की निर्देश पर एएसआई रमेशचंद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता नसीम खान ने बताया कि वह पी-ब्लाक बटला हाउस में रेस्टोरेंट चलाता है। साथ ही घर है। कोई घर का ताला तोड़कर रसोई के बर्तन चुराकर ले गया है। मामला दर्जकर जामिया नगर थानाध्यक्ष सतीश कुमार की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों आरोपियों को दबोच लिया। दोनों खिलाफ पहले से आठ-आठ अपराधिक मामले दर्ज हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed