{"_id":"61685e94d0014b7f4f31b30f","slug":"two-arrested-in-murder-and-kidnapping-of-a-nine-yr-old-boy-ashram-news-noi610416986","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगवा करने के चंद घंटों बाद कर दी थी मासूम की हत्या, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगवा करने के चंद घंटों बाद कर दी थी मासूम की हत्या, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
मासूम की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी। फोटो : अमर उजाला
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। उत्तम नगर में पांच लाख की फिरौती के लिए मासूम अंकुश कुमार (9) की अगवा कर हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की पहचान उमेश कुमार (20) और नवीन कुमार (18) के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि अगवा करने के चंद ही घंटों बाद दोनों ने अंकुश की गला दबाकर हत्या कर दी थी। बाद में उसका शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
पुलिस ने आरोपियों की बिल्डिंग से प्लास्टिक के कट्टे में मासूम का शव बरामद किया था। दोनों आरोपी मजदूरी करते थे। पुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने खुलासा किया है कि नशे की लत पूरी करने और रुपयों की जरूरत की वजह से मासूम को अगवा करने की साजिश रची थी। पुलिस दोनों से पूछताछ कर वारदात में साथ देने वाले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोबाइल और सिमकार्ड बरामद कर लिया है।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त शंकर चौधरी ने बताया कि 11 अक्तूबर की रात विद्या विहार निवासी रामदरेश ने नौ साल के बेटे के गायब होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। अगले ही दिन रामदरेश के मोबाइल पर फिरौती की कॉल आई। बेटे को छोड़ने के एवज में आरोपियों ने पांच लाख की डिमांड की। फिरौती की कॉल आते ही पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। टेक्निकल सर्विलांस की मदद से पुलिस पहले सुकेश्वर पंजीयार के पास पहुंची। उसने बताया कि उसका मोबाइल चोरी हुआ। इसके बाद टीम बिपिन भंडारी नामक शख्स के पास पहुंची। उसने सिमकार्ड चोरी होने की बात की। पुलिस ने बिपिन समेत बाकी छह और मजदूूरों को हिरासत में ले लिया। शक के आधार पर उमेश से पूछताछ हुई तो उसने मासूम को अपने साथी नवीन के साथ मिलकर अगवा करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि वह विद्या विहार की निर्माणाधीन इमारत में रहता है। साइट के पास ही पार्क में मासूम अंकुश खेलने आता था। उसका पिता लेबर उपलब्ध करवाता था। उमेश ने बताया कि उसने इमारत में ही रहने वाले अपने दोस्त नवीन के साथ मिलकर मासूम को अगवा करने की साजिश रची थी। मासूम को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले आया। इसके बाद उसकी हत्या कर शव को दूसरी मंजिल पर प्लास्टिक के एक कट्टे में छिपा दिया। पुलिस ने नवीन को गिरफ्तार कर लिया।