फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Two accused arrested in the Guru Randhawa gym shooting case one shooter had returned from Russia in Delhi

Delhi: गुरु रंधावा जिम गोलीकांड में दबोचे गए दो आरोपी, रूस से लौटा था एक शूटर, बिश्नोई गिरोह जुड़े हैं दोनों

Wed, 17 Jun 2026 07:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 17 Jun 2026 07:23 PM IST
सार

अपराध शाखा के विशेष पुलिस उपायुक्त एचजीएस धारीवाल ने बताया कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य माने जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित से जुड़े शूटर हैं। अनिल पंडित के अमेरिका से गिरोह का संचालन करने का संदेह है।

विज्ञापन
Two accused arrested in the Guru Randhawa gym shooting case one shooter had returned from Russia in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पंजाबी गायक गुरु रंधावा से जुड़े दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित जिम के बाहर फायरिंग करने के आरोप में दो शूटर हरियाणा के सोनीपत जिले की गोहाना तहसील के रेवारा गांव निवासी अरमान (19) और तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू (21) को गिरफ्तार किया है। दोनों को बहादुरगढ़ क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। दोनों ही लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के शूटर हैं।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस उपायुक्त एचजीएस धारीवाल ने बताया कि दोनों आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के सदस्य माने जाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित से जुड़े शूटर हैं। अनिल पंडित के अमेरिका से गिरोह का संचालन करने का संदेह है। उन्होंने बताया कि 11 जून को सुबह करीब चार बजे मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने पश्चिम विहार स्थित आउटर रिंग रोड पर एक जिम 24 एचएस के बाहर गोलीबारी की और फरार हो गए। घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। पुलिस ने मौके से सात खोल बरामद किए थे। घटना के बाद सोशल मीडिया पर अनिल पंडित के नाम से एक पोस्ट वायरल हुई थी, जिसमें लॉरेंस बिश्नोई गिरोह की ओर से हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया था। पोस्ट में गुरु रंधावा और अभिनेता सलमान खान के कथित संबंधों का भी उल्लेख किया गया था।
विज्ञापन


विशेष पुलिस उपायुक्त ने बताया कि संगठित अपराध की आशंका को देखते हुए मामले की जांच अपराध शाखा को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस ने हमलावरों के भागने के मार्ग के सनी का रिक्रेएशन किया। इंस्पेक्टर राकेश कुमार, एसआई अशोक कुमार, सौरभ व नरेंद्र की टीम ने करीब 100 किलोमीटर तक उनकी गतिविधियों का पता लगाया। जांच में चार संदिग्धों  साहिल, सागर, अरमान और तुषार की पहचान हुई। अपराध शाखा की टीम ने 15 जून को बहादुरगढ़ में छापेमारी कर अरमान और तुषार को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने फायरिंग में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में रूस से लौटा था-
एचजीएस धालीवाल ने बताया कि अरमान फरार चल रहे साहिल और सागर का रिश्तेदार है। वहीं तुषार हाल ही में रूस से भारत लौटा था, जहां वह अध्ययन वीजा पर गया था और काम भी कर रहा था। पुलिस का आरोप है कि फायरिंग की घटना से कुछ समय पहले उसने साहिल और सागर से संपर्क किया और साजिश में शामिल हो गया। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस शेष आरोपियों की गिरफ्तारी और वारदात में इस्तेमाल हथियार की बरामदगी के प्रयास कर रही है।


माता-पिता ने खुदकुशी कर ली थी-
गांव रेवारा तहसील गोहाना ज़िला सोनीपत, हरियाणा निवाासी आरोपी तुषार उर्फ ताशु उर्फ पिंकू ने 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और 2008 में उसके माता-पिता ने आत्महत्या कर ली थी। उस समय वह सिर्फ़ 3 साल का था। वर्ष 2023 में वह स्टडी वीजा पर रूस गया और वहां केएफसी में काम कर रहा था। 31 मई को वह रूस से दिल्ली लौटा और उसके बाद 8 जून को साहिल और सागर के संपर्क में आया। इसके बाद उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के अनिल पंडित के कहने पर 24एचएस फ़िटनेस जिम में फायरिंग करने की साजिश रची थी। टीमें अभी भी इस शूटआउट में शामिल बाकी आरोपियों को पकड़ने और अपराध में इस्तेमाल हथियार को बरामद करने के लिए काम कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed