फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tutor arrested for molesting girl student

अश्लील टीचर की कहानी: 10वीं की छात्रा से 45 साल के ट्यूटर ने की छेड़छाड़, घर बताई सारी बात; आरोपी अरेस्ट

Wed, 24 May 2023 09:43 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 24 May 2023 09:43 PM IST
सार

दिल्ली के द्वारका इलाके में छात्रा से छेड़छाड़ का आरोपी ट्यूटर गिरफ्तार हो गया है। पीड़िता गणित और विज्ञान का ट्यूशन पढ़ने आरोपी के पास जाती थी। 

विज्ञापन
Tutor arrested for molesting girl student
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

द्वारका इलाके में 10वीं कक्षा की छात्रा के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। ट्यूशन पढ़ाने के बहाने 45 साल का ट्यूटर छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। विरोध करने पर उसे धमकाता था। हरकतें बढ़ने पर पीड़िता ने परिजनों को सारी बातें बता दीं। फौरन मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस ने छात्रा की काउंसलिंग कराने के बाद उसकी शिकायत पर पॉक्सो और छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भी भेज दिया गया है।
विज्ञापन


छात्रा को ट्यूटर देता था जान से मारने की धमकी
पुलिस के मुताबिक, छात्रा अपने परिवार के साथ द्वारका सेक्टर-4 इलाके में रहती हैं। इसके परिवार में माता-पिता, चाचा और अन्य सदस्य हैं। छात्रा एरिया के एक पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा है। पिछले करीब आठ माह से वह इलाके के एक ट्यूशन सेंटर में गणित और विज्ञान की पढ़ाई के लिए जाती थी। शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा। लेकिन बाद में ट्यूटर ने धीरे-धीरे उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। उसने विरोध किया तो आरोपी उसे डांट देता। किसी को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी देता था। आरोपी की हरकतें बढ़ती ही जा रही थी। परेशान होकर छात्रा ने सारी बात अपने चाचा को बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed