फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Trying to enter Rashtrapati Bhavan, security personnel caught the young man

राष्ट्रपति भवन में घुसने की कोशिश, सुरक्षा कर्मियों ने युवक को पकड़ा

Wed, 19 Jan 2022 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Trying to enter Rashtrapati Bhavan, security personnel caught the young man
नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की सुरक्षा में लगी पुलिस के मंगलवार को उस समय होश उड़ गए, जब पता चला कि एक युवक ने राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास किया है। सूचना मिलते ही युवक को हिरासत में लेकर संसद मार्ग थाने लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया। दरअसल युवक मानसिक रूप से बीमार है। परिजनों को बिना बताए वह घर से निकलकर राष्ट्रपति भवन आ गया। यहां वह मुगल गार्डन देखने की जिद करने लगा। राष्ट्रपति भवन की सुरक्षा में तैैनात जवानों ने पीसीआर कॉल कर युवक को पुलिस को सौंप दिया। बाद में युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन

नई दिल्ली जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह 11.30 बजे सूचना मिली कि एक युवक राष्ट्रपति भवन में घुसने का प्रयास कर रहा है। खबर मिलते ही तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई। युवक राष्ट्रपति भवन के गेट नंबर-दो से चुपचाप अंदर घुसने का प्रयास कर रहा था। सुरक्षा कर्मियों ने उसे देखकर पकड़ लिया। पहले उसकी तलाशी ली गई। इसके बाद युवक मुगल गार्डन खुला होने के बारे में पूछने लगा और अंदर जाने की जिद पर अड़ गया। पुलिस उसे संसद मार्ग थाने में ले आई। उसके पिता को सूचना दी गई। पिता थाने पहुंच गए। उन्होंने बताया कि वह त्रिनगर की नारंग कॉलोनी में रहते हैं। इनके बेटे का कारोबार था। घाटा होने के कारण उसकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई। उसका इलाज चल रहा है। मंगलवार को वह चुपचाप घर से निकल गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद युवक को उसके पिता के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed