{"_id":"607358968ebc3e59176b87db","slug":"truck-killed-civil-defense-personnel-by-draging-1500-meters-ashram-news-noi5766191189","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक ने सिविल डिफेंस कर्मी को 1500 मीटर घसीटकर मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक ने सिविल डिफेंस कर्मी को 1500 मीटर घसीटकर मारा
विज्ञापन
नई दिल्ली। बाबा हरिदास नगर इलाके में रुकने का इशारा करने पर ट्रक ने पूर्वी दिल्ली के गणेश नगर निवासी सिविल डिफेंस कर्मी पुनीत गुप्ता (27) को टक्कर मार दी। पुनीत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए। चालक गाड़ी रोकने के बजाय उन्हें करीब 1500 मीटर तक घसीटता ले गया। पीसीआर वैन ने ट्रक का पीछा कर ढिचाऊं गांव के पास चालक नजफगढ़ निवासी देवेंद्र सिंह (55) को दबोच लिया। पास के अस्पताल ले जाने पर पुनीत को मृत घोषित कर दिया गया।
जिला पुलिस उपायुक्त संतोष कुमार मीणा ने बताया कि सिविल डिफेंस में कार्यरत पुनीत की तैनाती ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों के साथ थी। ट्रांसपोर्ट विभाग में तैनात एसआई रविंद्र शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह अपने सहयोगी एएसआई अशोक कुमार, हवलदार प्रवीण, सिपाही अनिल राणा, महेंद्र और सिविल डिफेंस कर्मी पुनीत के साथ शनिवार रात 8 से रविवार सुबह 4 बजे तक नजफगढ-नांगलोई रोड पर तैनात थे।
देर रात करीब साढ़े 12 बजे पुनीत ने तेज रफ्तार ट्रक को रुकने का इशारा किया। चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और पुनीत को टक्कर मार दी। पुनीत ट्रक के अगले हिस्से में फंस गए। वहां मौजूद लोग ट्रक रोकने के लिए चिल्लाए, लेकिन चालक तेज रफ्तार से भगाकर ले गया। वहां मौजूद पीसीआर वैन ने पीछा किया। करीब 1500 मीटर दूर पुनीत ट्रक से गिर गए। सहयोगी उन्हें पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
इधर, पीसीआर वैन और ट्रांसपोर्ट विभाग के कर्मचारियों ने पीछा कर ढिचाऊं गांव के पास ट्रक चालक को दबोच लिया। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है।