फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   triple talaq new case in delhi as woman do not give birth to son case file all updates

दिल्ली में फिर सामने आया तीन तलाक का नया मामला, पीड़िता ने बताई ऐसी वजह जो दहला कर रख देगी

Tue, 19 Jan 2021 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 19 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
triple talaq new case in delhi as woman do not give birth to son case file all updates
दिल्ली में तीन तलाक का मामला आया सामने - फोटो : एएनआई

तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी लोगों के अंदर जैसे इसका खौफ नहीं है। कुछ दिनों के बीच में दिल्ली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। इसके पीछे की वजह भी ऐसी है जो हैरान करने वाली है।

विज्ञापन


न्यूज एजेंसी एएनआई की ट्वीट के मुताबिक महिला को उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। महिला की दो बेटियां हैं। महिला के पति ने उसे जून 2020 में तलाक दिया था। इसके साथ ही उसने महिला को गुजारा भत्ता देने से भी इनकार कर दिया। महिला की बेटियां 18 और 20 साल की हैं। हुमा हाशिम नाम की पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन


हुमा ने बताया कि उनके पति को हमेशा से बेटा चाहिए था और इसके लिए उसने हुमा का कई बार गर्भपात कराया। हुमा ने बताया कि वो एक दिन मेरी बेटी को मार रहा था। जब मैंने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसने मुझे मुक्का मारा और मेरे ऊपर थूका। इसके बाद उसने मुझे तीन तलाक दे दिया। हमने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत देनी चाही लेकिन पुलिस ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमने उससे भत्ता भी मांगा लेकिन उसने कुछ नहीं दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed