{"_id":"600657cd8c6f92443735cf7b","slug":"triple-talaq-new-case-in-delhi-as-woman-do-not-give-birth-to-son-case-file-all-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर सामने आया तीन तलाक का नया मामला, पीड़िता ने बताई ऐसी वजह जो दहला कर रख देगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर सामने आया तीन तलाक का नया मामला, पीड़िता ने बताई ऐसी वजह जो दहला कर रख देगी
Tue, 19 Jan 2021 09:43 AM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 19 Jan 2021 09:43 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली में तीन तलाक का मामला आया सामने
- फोटो : एएनआई
तीन तलाक पर कानून बनने के बाद भी लोगों के अंदर जैसे इसका खौफ नहीं है। कुछ दिनों के बीच में दिल्ली में एक बार फिर तीन तलाक का मामला सामने आया है। इसके पीछे की वजह भी ऐसी है जो हैरान करने वाली है।
विज्ञापन
न्यूज एजेंसी एएनआई की ट्वीट के मुताबिक महिला को उसके पति ने इसलिए तीन तलाक दे दिया क्योंकि वह बेटा पैदा नहीं कर सकी। महिला की दो बेटियां हैं। महिला के पति ने उसे जून 2020 में तलाक दिया था। इसके साथ ही उसने महिला को गुजारा भत्ता देने से भी इनकार कर दिया। महिला की बेटियां 18 और 20 साल की हैं। हुमा हाशिम नाम की पीड़िता ने अपने पति के खिलाफ कोर्ट में अपील की है।
विज्ञापन
हुमा ने बताया कि उनके पति को हमेशा से बेटा चाहिए था और इसके लिए उसने हुमा का कई बार गर्भपात कराया। हुमा ने बताया कि वो एक दिन मेरी बेटी को मार रहा था। जब मैंने बेटी को बचाने की कोशिश की तो उसने मुझे मुक्का मारा और मेरे ऊपर थूका। इसके बाद उसने मुझे तीन तलाक दे दिया। हमने उसके खिलाफ पुलिस में शिकायत देनी चाही लेकिन पुलिस ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। हमने उससे भत्ता भी मांगा लेकिन उसने कुछ नहीं दिया।
विज्ञापन
Delhi: A woman was given triple talaq by her husband in June 2020 after she did not give birth to a son. He also refused to provide her with an allowance for maintenance. The couple has two daughters, aged 20 and 18. The woman, Huma Hashim, has approached the court in this matter pic.twitter.com/s9VL6m5HMj
— ANI (@ANI) January 19, 2021