फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tribute: Delhi CM Kejriwal said - will organize a musical drama on the life of Baba Saheb Ambedkar

श्रद्धांजलि: दिल्ली सीएम केजरीवाल ने कहा- बाबा साहेब आंबेडकर के जीवन पर संगीतमयी नाटक का कराएंगे आयोजन

Mon, 06 Dec 2021 12:21 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 06 Dec 2021 12:21 PM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन बहुत प्रेरणादायी है। इसे बच्चों-बच्चों तक पहुंचाने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। बाबा साहेब देश के सबसे बड़े सपूत थे। उन्होंने देश का संविधान बनाया। उन्होंने दुनिया का सबसे बेहतरनीन संविधान देश को दिया।

विज्ञापन
Tribute: Delhi CM Kejriwal said - will organize a musical drama on the life of Baba Saheb Ambedkar
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बाबा साहेब डॉ. भीम राव आंडेबकर की 65वीं पुण्यतिथि पर दिल्ली सरकार ने बड़ी घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि बाबा साहेब के जीवन पर एक संगीतमयी नाटक की प्रदर्शनी का आयोजन करवाया जाएगा। यह दिल्लीवासियों को बिना किसी शुल्क के दिखाया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन बहुत प्रेरणादायी है। इसे बच्चों-बच्चों तक पहुंचाने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। बाबा साहेब देश के सबसे बड़े सपूत थे। उन्होंने देश का संविधान बनाया। उन्होंने दुनिया का सबसे बेहतरनीन संविधान देश को दिया।
विज्ञापन


दिल्ली के सीएम ने कहा कि बाबा साहेब जीवनभर दलितों और शोषितों के लिए संघर्ष करते रहे। वे भारत के सबसे शिक्षित व्यक्ति थे। बाबा साहेब ने 64 विषयों में मास्टर्स और दो डॉक्टरेट की डिग्री ली थीं। वे बहुत गरीब परिवार से आते थे। उनके घर में खाने तक को नहीं होता था। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और पढ़ाई करते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब का सपना था कि देश के हर बच्चे को, गरीब और दलित बच्चों को भी, अच्छी से अच्छी शिक्षा मिले। आज 75 वर्ष बाद भी हम गरीब बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं दे पाए। मैंने क़सम खाई है कि बाबा साहेब का ये सपना हम पूरा करेंगे। बाबा तेरा सपना अधूरा, केजरीवाल करेगा पूरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed