फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Trees fells in more than 62 places in delhi

दिल्ली में आंधी-बारिश : 62 से ज्यादा जगहों पर पेड़ धराशायी

Sat, 05 Jun 2021 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 05 Jun 2021 06:13 AM IST
सार

  • उत्तरी निगम में सबसे अधिक 42 जगहों पर गिरे पेड़ 
  • पूर्वी निगम में 12 जगहों पर गिर गए पेड़

विज्ञापन
Trees fells in more than 62 places in delhi
विवेक विहार में गिरा पेड़... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मौसम के एकाएक बदले मिजाज की वजह से शनिवार की शाम तेज तेज आंधी ने 62 से अधिक जगहों पर पेड़ों को धराशायी कर दिया। इसके अलावा चार से अधिक जगहों पर इमारत का मलबा गिरने और विभिन्न स्थानों पर जलजमाव से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली- एनसीआर में हवा की रफ्तार 60 से 65 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। इस वजह से दिल्ली के विभिन्न इलाकों में पेड़ जड़ समेत उखड़ गए। कुछ जगहों पर पेड़ बीच सड़क पर आ गए। इस वजह से यातायात भी प्रभावित हुआ। परेशानी को देखते हुए कुछ जगहों पर यातायात को दूसरे मार्ग पर  डायवर्ट किया गया, जिससे शाम के समय जाम की समस्या उत्पन्न न हो। 
विज्ञापन


निगम के आंकड़ों के मुताबिक, दक्षिणी निगम में आठ जगहों पर पेड़ गिरने की सूचना मिली। पूर्वी निगम में 12 जगहों पर और उत्तरी निगम में सबसे अधिक 42 जगहों पर पेड़ व टहनियां टूटने की कॉल मिली हैं। इसके अलावा पूर्वी निगम में दो जगहों और उत्तर निगम में भी दो जगहों पर मलबा गिरने की सूचना मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज बारिश के कारण पुल प्रहलादपुर, जखीरा, कालिंदी कुंज, कालकाजी, पटेल नगर, करोल बाग, पहाड़गंज, शादीपुर, शास्त्री पार्क, भजनपुरा, गोकलपुरी, नंद नगरी, सीलमपुर, शाहदरा, छोटा बाजार, दिलशाद गार्डन व आनंद विहार आदि जगह पर जलजमाव की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
यह पिछले 10 दिनों के भीतर दूसरी बार है जब बड़ी संख्या में दिल्ली में पेड़ गिरे हैं। इससे पहले हाल ही में तेज बारिश व हवा के कारण 80 से अधिक जगहों पर पेड़ गिरने के मामले सामने आए थे। 


कुछ देर के लिए लगा जाम
शाम के समय कुछ देर के लिए जाम की समस्या से भी लोगों को दो-चार होना पड़ा। इस तरह की स्थिति कश्मीरी गेट, शास्त्री पार्क,  खजूरी, मयूर विहार व नई दिल्ली के विभिन्न इलाकों में देखने को मिली। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कुछ जगहों पर पेड़ सड़क पर गिरने से कुछ देर के लिए जाम की समस्या हुई थी। हालांकि, इसके मौके पर मौजूद यातायात पुलिस ने रूट डायवर्ट कर जाम खुलवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed