फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Trees fell in more than 80 places due to storm and rain water logging problem in many areas

दिल्ली : आंधी-बारिश में 80 से अधिक जगहों पर गिरे पेड़, कई इलाकों में रही जलजमाव की समस्या

Tue, 01 Jun 2021 11:30 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Tue, 01 Jun 2021 11:30 PM IST
सार

निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 41 जगहों पर केवल उत्तरी निगम में ही पेड़ गिरे हैं। यहां कुल सात जगहों पर मलबा गिरने के मामले भी दर्ज हुए। निगम के अनुसार, तीन जगहों पर जलजमाव की समस्या रही।

विज्ञापन
Trees fell in more than 80 places due to storm and rain water logging problem in many areas
पेड़ गिरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंगलवार तड़के मौसम बदलने के साथ तेज आंधी की वजह से दिल्ली में 80 से अधिक जगहों पर पेड़ गिरने के मामले सामने आए हैं। वहीं, दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश के पानी की वजह से लोगों का जलजमाव की समस्या का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


निगम के आंकड़ों के मुताबिक, सबसे अधिक 41 जगहों पर केवल उत्तरी निगम में ही पेड़ गिरे हैं। यहां कुल सात जगहों पर मलबा गिरने के मामले भी दर्ज हुए। निगम के अनुसार, तीन जगहों पर जलजमाव की समस्या रही। हालांकि, इसके अलावा भी विभिन्न इलाकों में जलजमाव रहा।
विज्ञापन


दक्षिणी निगम में कुल 35 जगहों पर पेड़ गिरने के मामले रहे हैं। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली की अनधिकृत कॉलोनियों में जलजमाव की समस्या रही। पूर्वी निगम के मुताबिक, केवल पांच जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं हुईं। इसके अलावा निगम को जलजमाव की समस्या नहीं मिली। दूसरी ओर, उत्तर-पूर्वी व पूर्वी दिल्ली के निचले इलाकों में लोगों की हल्के जलजमाव की शिकायत रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed