फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Transport organizations of Delhi-NCR warn of indefinite strike from April 1

चक्का जाम का आह्लावन: दिल्ली-एनसीआर के परिवहन संगठनों ने एक अप्रैल से अनिश्तिकालीन हड़ताल की दी चेतावनी

Thu, 17 Mar 2022 11:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 17 Mar 2022 11:56 PM IST
सार

दिल्ली-एनसीआर के परिवहन संगठनों ने एक अप्रैल से अनिश्तिकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है।आरोप है कि  नई स्क्रैपेज नीति से वाहन निर्माताओं को फायदा होगा। 

विज्ञापन

विस्तार

एनसीआर परिवहन एकता मंच ने केंद्र की नई स्क्रैपेज नीति(वाहन परिमार्जन नीति) के खिलाफ एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। मंच का आरोप है कि इससे केवल ऑटोमोबाइल निर्माताओं को फायदा होगा।वाहन परिमार्जन नीति को एक अप्रैल से लागू किया जाएगा। सरकार के मुताबिक इस नीति से अनुपयुक्त और प्रदूषणकारी वाहनों को चरणों में समाप्त होगी। 
विज्ञापन


केंद्रीय बजट 2021-22 में घोषित नीति में 20 साल बाद निजी वाहनों के लिए फिटनेस परीक्षण का प्रावधान किया गया। वाणिज्यिक वाहनों के 15 साल पूरे होने के बाद इसकी जरूरत होगी। ट्रांसपोर्ट यूनियनों की संस्था दिल्ली एन.सी.आर ट्रांसपोर्ट एकता मंच के महासचिव श्याम सुंदर ने कहा कि यह नीति अनुचित और इससे करोड़ों लोग प्रभावित होंगे तो चुनिंदा लोगों को फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


करीब 30 करोड़ लोग परिवहन कारोबार से जुड़े हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने 10-15 साल पुराने वाहनों को खत्म कर परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों की आजीविका को नष्ट करने की योजना बना रही है।  इससे ऑटोमोबाइल उद्योग के बड़े कारोबारियों को ही फायदा मिलेगा, आम लोगों की नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने घोषणा की कि कई परिवहन संगठन इस नीति के खिलाफ अनिश्चितकालीन हड़ताल करेंगे। ट्रांसपोर्ट यूनियनों के प्रतिनिधिमंडलों ने भारत सरकार को सुझाव दिया है कि अगर सरकार को लगता है कि पुराने वाहनों से प्रदूषण होता है तो उसे पूरे वाहन को स्क्रैप करने के बजाय कार में सीएनजी इंजन के रूप में एक विकल्प प्रदान करना चाहिए। 

उन्होंने हमारी मांगों को अनसुना कर दिया, इसलिए एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का फैसला किया है। सरकार की भेदभावपूर्ण नीति के खिलाफ 'चक्का-जाम' का आह्वान किया है। पिछले साल अगस्त में राष्ट्रीय वाहन स्क्रैपेज नीति की शुरुआत की थी। 

केंद्र ने कहा था कि इस नई नीति से राज्य और केंद्र शासित प्रदेश पुराने वाहनों को स्क्रैप करने के बाद खरीदे जाने वाले नए वाहनों के लिए रोड टैक्स में 25 प्रतिशत तक छूट प्रदान की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed