फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tractor stolen from JNU 15 year old teenager drive 700 km tractor in 40 hours

जुनून ने कराया जुर्म: जेएनयू से चुराया ट्रैक्टर, 40 घंटे में 700 किमी चला चित्रकूट पहुंचा नाबालिग

Tue, 06 Jul 2021 06:23 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 06 Jul 2021 06:23 PM IST
सार

वसंत कुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को चित्रकूट से पकड़ लिया। खेतों में जुताई करते हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया। इस घटना से जेएनयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।  

विज्ञापन
Tractor stolen from JNU 15 year old teenager drive 700 km tractor in 40 hours
बरामद किया गया ट्रैक्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घर में महिन्द्रा का ट्रैक्टर होने के क्रेज ने एक 15 वर्षीय किशोर को वाहन चोर बना दिया। किशोर ने देश की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी जवाहरलाल नेहरू (जेएनयू) के वाइस चांसलर के आवास के बाहर से जेएनयू का ट्रैक्टर चोरी कर लिया। उसने लगातार 700 किलोमीटर ट्रैक्टर चलाया और 40 घंटे में दिल्ली से चित्रकूट पहुंच गया। 
विज्ञापन


वसंत कुंज(नार्थ) थाना पुलिस ने आरोपी नाबालिग को चित्रकूट से पकड़ लिया। खेतों में जुताई करते हुए ट्रैक्टर को भी बरामद कर लिया। इस घटना से जेएनयू की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े होते हैं।  
विज्ञापन


दक्षिण-पश्चिम जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी किशोर की इच्छा थी कि उसके घर में महिन्द्रा का ट्रैक्टर हो। इसकी वजह ये है कि चित्रकूट में ज्यादातर घरों में महिन्द्रा के ट्रैक्टर हैं। नाबालिग का पिता जेएनयू में करीब डेढ़ वर्ष तक सिक्योरिटी गार्ड रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान किशोर का जेएनयू में आना-जाना था। उसे पता था कि जेएनयू में महिन्द्रा का ट्रैक्टर है। उसने घर वालों को कहा कि उसे 50 हजार रुपये का ट्रैक्टर मिल रहा है। मगर घर वालों ने उसे सिर्फ 15 हजार रुपये दिए। इस पर किशोर ने परिजनों से कहा था कि बाकी पैसे वह दोस्तों से उधार ले लेगा। 

आरोपी किशोर दिल्ली आया और 29 मई को जेएनयू वाइस चांसलर के आवास के सामने से ट्रैक्टर को चोरी कर ले गया। वसंतकुंज (नार्थ) थानाध्यक्ष राजकुमार की देख-रेख में एसआई हेमंत कुमार, एसआई शिव कुमार और हवलदार रामवीर की टीम ने 30 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और चित्रकूट पहुंचकर किशोर को पकड़ लिया। खेतों में जुताई करते हुए ट्रैक्टर को बरामद कर लिया। दिल्ली पुलिस ट्रैक्टर व किशोर को दिल्ली ले आई है। सवाल ये खड़ा होता है कि जेएनयू में बड़ी संख्या में सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इसके बावजूद एक नाबालिग ट्रैक्टर को जेएनयू से बिना चाबी के डायरेक्ट स्ट्रार्ट कर चोरी कर ले गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed