फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   topper of class 10th and 12th reaches Delhi they will see parade with Prime Minister Modi

दसवीं और 12वीं कक्षा के 2020 के टॉपर पहुंचे दिल्ली, प्रधानमंत्री मोदी के साथ देखेंगे परेड

Tue, 26 Jan 2021 02:20 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 26 Jan 2021 02:20 AM IST
विज्ञापन
topper of class 10th and 12th reaches Delhi they will see parade with Prime Minister Modi
प्रधानमंत्री के साथ बोर्ड परीक्षा 50 टॉपर देखेंगे परेड - फोटो : amar ujala

72वें गणतंत्र दिवस की परेड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2020 के 50 टॉपर भी शामिल होंगे। इन टॉपर छात्रों को पीएम बॉक्स में ही बिठाया जाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार दोपहर दो बजे इन टॉपर छात्रों से बात करेंगे। जबकि पीएम से भी मुलाकात का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन


दिल्ली स्थित अशोक होटल में सोमवार को सभी छात्र गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के लिए पहुंच चुके हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को इन सभी बोर्ड परीक्षा टॉपर से बातचीत करेंगे। इस दौरान इन्हें परेड में शामिल होने पर सर्टिफिकेट भी मिलेगा। इसके अलावा नई शिक्षा नीति 2020 लागू होने की प्रक्रिया केबारे में बताया जाएगा। इसके अलावा नई शिक्षा नीति केबाद देश की शिक्षा में किस प्रकार का बदलाव आदि की जानकारी भी मिलेगी।
विज्ञापन


-सबसे अधिक यूपी के छात्र परेड देखने के बनेंगे गवाह
12वीं कक्षा में तुशार सिंह,अक्षिता, साक्षी,देवयानी चौधरी (बुलंदशहर), बदशल ङ्क्षबदल(सहारनपुर), प्राजली पांडेय (फैजाबाद), दिव्यांशी जैन (लखनऊ), दिव्यांगी त्रिपाठी (गोरखपुर), देवज्योति चक्रवर्ती (देहरादून) आदि हैं। जबकि10वीं कक्षा में सृजय छाबड़ा (दिल्ली), तारूसी कालरा(गुरुग्राम), गौरव गोड(हाथरस यूपी), आस्था कंडवाल(देहरादून), हारषी सिंह(यूएस नगर उत्तराखंड), संस्कृति गुप्ता(बंदायु), आदित्य(मुजफरनगर), आरिसा खान(रामपुर यूपी), नव्या रस्तोगी(नोएडा), मिगंक (नोएडा), अंजली शर्मा (आगरा), यश गोयल (गाजियाबाद), आदया (गाजियाबाद), जिया चक्रवर्ती (गाजियाबाद) आदि शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


-बुलंदशहर के टॉपर और डीयू के चार छात्रों को मौका
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के लिए गणतंत्र दिवस की परेड इस साल कई मायनों में खास रहेगी। पहली बार इस शहर केचार होनहार युवाओं को पीएम के साथ गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का न्यौता मिला है। डीपीएस बुलंदशहर से 12वीं कक्षा में 2020 में टॉप करने के बाद चारों छात्र इन दिनों दिल्ली विश्वविद्यालय में अपनी स्नातक की पढ़ाई कर रहे हैं। तुशार सिंह हिंदू कॉलेज से हिंस्टी ऑनर्स, साक्षी व देवयानी मिरांडा हाउस और अक्षित हिंदू कॉलेज से पढ़ाई के साथ यूपीएससी की कोचिंग भी कर रहे हैं। चारों छात्र पीएम से मिलने और गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने पर बेहद उत्साहित हैं। उनका कहना है कि वे बेहद रोमांचित व गर्व महसूस कर रहे हैं कि उन्हें ऐसा मौका मिला। वैश्विक महामारी कोविड-19 संक्रमण के बीच में जब बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट आया तो उम्मीद नहीं थी कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस  परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। 

-पीएम से मिलना एक बड़ी उपलब्धि: दिव्यांगी त्रिपाठी 
उत्तर प्रदेश केगोरखपुर स्थित जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ की पूर्व छात्रा व टॉपर दिव्यांगी त्रिपाठी दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में बॉयोलोजी ऑनर्स की पढ़ाई कर रही है। इसके अलावा नीट 2021 की तैयारी में बिजी है, ताकि डॉक्टर बनने का सपना पूरा हो सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का इंतजार है। परेड में शामिल होने का न्यौता किसी सपने की तरह था। 


-मोदी सर से वैक्सीन सुरक्षा पर करना है सवाल: अंशिका सिंघल
दिल्ली के भाई परमानंद विद्या मंदिर की पूर्व छात्रा अंशिका सिंघल इन दिनों डीयू के एसआरसीसी से बीकॉम ऑनर्स और सीए की पढ़ाई कर रही है। अंशिका कहती हैं कि छोटी उम्र में महान शख्सियत से मिलना जीवन की बड़ी उपलब्धि है। मेरा सपना है कि मैं भी देश के काम आ सकूं। देश सेवा के लिए अपना भविष्य बनाऊं। मैं मोदी सर से मुलाकात के दौरान वैक्सीन सुरक्षा पर सवाल करना चाहती हूं, ताकि आम लोगों को जो भ्रातियां हैं, वे दूर हो सकें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed