फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Tokyo Paralympic bronze medalist Sharad Kumar meets Chief Minister

टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता शरद कुमार ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Tue, 28 Sep 2021 08:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Tokyo Paralympic bronze medalist Sharad Kumar meets Chief Minister
नई दिल्ली। टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक जीतकर देश का नाम रोशन करने वाले एथलीट शरद कुमार ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से दिल्ली सचिवालय में मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने मेडल पहनाकर उनका सम्मान किया। इस मौके पर केजरीवाल ने कहा कि शरद कुमार से मिलकर बहुत खुशी हुई। उनके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने खेल मंत्रालय को शरद कुमार के लिए नौकरी की संभावना तलाशने का निर्देश दिया है। कहा कि संभव हुआ तो शरद को दिल्ली सरकार में नियमानुसार सम्मानजनक नौकरी दी जाएगी। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा। दिल्ली सरकार खिलाड़ियों को हरसंभव मदद देने के लिए हमेशा तैयार है। खेलों को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली में स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है, ताकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ी खेल सकें।
विज्ञापन

मुलाकात के दौरान शरद कुमार ने मुख्यमंत्री से टोक्यो पैरालंपिक की यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि पैरालंपिक में मेडल जीतने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। मुख्यमंत्री से मुलाकात कर बहुत अच्छा लगा। यह गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री से मिलकर उनसे आशीर्वाद लेने का मौका मिला। आगामी खेल के लिए लगन से लगा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लंबित सम्मान राशि जल्द देने के निर्देश
मेडल जीतने पर दिल्ली सरकार की तरफ से सम्मान राशि दी जाती है। शरद कुमार ने 2019 में भी मेडल जीते थे, लेकिन यह सम्मान राशि अभी उन्हें प्राप्त नहीं हुई। केजरीवाल ने उपमुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री मनीष सिसोदिया से बात की और जल्द से जल्द लंबित सम्मान राशि को जारी करने के निर्देश दिए। खेल मंत्री ने भी आश्वस्त किया कि बहुत जल्द सम्मान राशि का पैसा जारी कर दिया जाएगा।

विधायक सौरभ भारद्वाज ने बताया कि शरद कुमार पिछले सप्ताह ही मुख्यमंत्री से मुलाकात करने के लिए आने वाले थे, लेकिन उस दौरान उन्हें माइनर हार्टअटैक आ गया था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। स्वास्थ्य में सुधार आने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात की। खिलाड़ी बजरंग पुनिया भी मुख्यमंत्री से मिल चुके है। रवि दहिया की उपलब्धि पर दिल्ली सरकार ने दिल्ली के आदर्श नगर स्थित राजकीय बाल विद्यालय का नाम बदलकर रवि दहिया बाल विद्यालय कर उन्हें सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed