फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Today, anti-encroachment campaign will run from Samaypur-Badli to Rohini

एक्शन में बुलडोजर : आज समयपुर-बादली से रोहिणी तक चलेगा अतिक्रमण विरोधी अभियान

Fri, 13 May 2022 05:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 May 2022 05:07 AM IST
सार

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को ही आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दी है। निगम के मुताबिक, सुबह 11 बजे प्रेम नगर की गली नंबर छह में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए दिल्ली पुलिस से फोर्स मांगी गई है। इसी प्रकार से बवाना में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की योजना बनाई है।

विज्ञापन
Today, anti-encroachment campaign will run from Samaypur-Badli to Rohini
एक्शन में बुलडोजर - फोटो : PTI

विस्तार

समयपुर-बादली से रोहिणी तक और नरेला से लेकर बवाना तक शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर दौड़ेगा। इधर, पटेल नगर के नजदीक प्रेम नगर गली नंबर छह में भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने बृहस्पतिवार को ही आधिकारिक तौर पर इसकी सूचना दी है। निगम के मुताबिक, सुबह 11 बजे प्रेम नगर की गली नंबर छह में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की योजना बनाई गई है। इस कार्रवाई को अंजाम देने के लिए दिल्ली पुलिस से फोर्स मांगी गई है। इसी प्रकार से बवाना में बड़े स्तर पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाने की योजना बनाई है। यहां भारी पुलिस बल के साथ सुबह 10 बजे से ही कार्रवाई होनी सुनिश्चित है। यहां पर संभव है कि कई निर्माण कार्यों पर निगम का बुलडोजर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


समयपुर बादली मेट्रो स्टेशन से सेक्टर 18 मेट्रो स्टेशन के बीच भी निगम का अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाया जाना तय है। इसके लिए भी निगम ने दिल्ली पुलिस से फोर्स मांगी है। इसी तरह से दक्षिणी दिल्ली नगर निगम के चारों जोन में शुक्रवार को भी अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पूर्वी निगम भी अपने दोनों जोन में अलग-अलग जगहों पर अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान पर आप हमलावर
आम आदमी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि अनधिकृत निर्माण साफ करने के नाम पर भाजपा पूरी दिल्ली तबाह करने में लग गई है। भाजपा शासित नगर निगम लगभग 63 लाख लोगों को बेघर करना चाहता है। आधी से ज्यादा दिल्ली में अनधिकृत निर्माण है। इस तरह आधी से ज्यादा दिल्ली तोड़ी जाएगी। उन्होंने मांग की है कि पहले उन नेताओं के मकान तोड़े जाएं, जिन्होंने पैसे लेकर ये अनधिकृत निर्माण करवाए हैं।


भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पिछले 15 दिन से नगर निगम व दिल्ली पुलिस मिलकर कई जगह बुलडोजर लेकर उतरी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed