फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   To avenge the slap, the youth was stabbed to death in delhi

दिल्ली में अपराध : थप्पड़ का बदला लेने के लिए युवक की चाकू मारकर हत्या, नाबालिग आरोपी गिरफ्तार

Fri, 08 Apr 2022 05:57 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 08 Apr 2022 05:57 AM IST
सार

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बुधवार को उनका मोनू से झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक लड़के को मोनू ने थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसे चाकू से गोद दिया।

विज्ञापन
To avenge the slap, the youth was stabbed to death in delhi
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर-पश्चिम दिल्ली के आदर्श नगर में बृहस्पतिवार को एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त मोनू बहादुर (25) के रूप में हुई है। हत्या के कुछ ही देर बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों को हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि बुधवार को उनका मोनू से झगड़ा हो गया था। इस दौरान एक लड़के को मोनू ने थप्पड़ मार दिया था। इसका बदला लेने के लिए उसे चाकू से गोद दिया।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह 9 बजे सूचना मिली कि लाल बाग इलाके में एक युवक को चाकू मार दिया है। पुलिस मौके पर पहुंची। जख्मी हालत में मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि मूलरूप से नेपाल का रहने वाला मोनू आजादपुर के लाल बाग में रहता था। वह निजी कंपनी में नौकरी करता था। पूछताछ में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कुछ नाबालिग लड़कों से उसका झगड़ा हुआ था, जिसके बाद नाबालिगों ने चाकू मार दिया। पुलिस ने सीसीटीवी से पड़ताल की। इसके कुछ देर बाद आरोपी तीन लड़कों को पकड़ लिया गया।

ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को लगी गोली

ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी अजय दलाल को बृहस्पतिवार सुबह संदिग्ध हालात में गोली लग गई। गोली किसने और कहां से चलाई, ये स्पष्ट नहीं हो पाया। घालय अवस्था में खिलाड़ी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर है। नांगलोई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बाहरी जिला डीसीपी समीर शर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को बृहस्पतिवार सुबह एक युवक ने पीसीआर कॉल की थी कि नजफगढ़-नांगलोई रोड स्थित बैंक्वेट हॉल के पास उसके दोस्त को गोली लग गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को पता लगा कि अजय दलाल (32) के पेट में गोली लगी है। किराड़ी गांव में रहने वाले अजय ताइक्वांडो के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह द्वारका स्थित एक स्कूल में ताइक्वाडो के इंस्ट्रक्टर हैं। साथ ही नांगलोई एक्सटेंशन में उनकी खेल अकादमी है। जिस हथियार से अजय को गोली लगी है उसे अवैध बरामद कर लिया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि अजय को गोली कैसे लगी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed