फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Three women arrested for looting after trapping passers-by in the honey trap

राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट, तीन महिलाएं गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 01:20 AM IST
विज्ञापन
Three women arrested for looting after trapping passers-by in the honey trap
नई दिल्ली। सड़क पर राहगीरों को हनी ट्रैप में फंसाकर लूटपाट करने वाली महिलाओं के गिरोह का खुलासा हुआ है। बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस ने गिरोह की तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई महिलाओं की उम्र 22, 32 और 45 वर्ष है। तीनों महिलाएं रास्ते में जा रहे लोगों को हनी ट्रैप में फंसाकर रोक लेती थी। लोगों के रुकते ही अन्य महिलाएं धावा बोलकर लूटपाट करती थीं। पुलिस के मुताबिक गिरोह की एक महिला अभी भी फरार हैं। उसकी उम्र करीब 40 वर्ष बताई जाती है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटे गए 1.44 लाख रुपये बरामद किए हैं। महिलाओं के गिरोह ने बवाना इलाके में चंद ही दिनों में चार वारदात को अंजाम देकर करीब 4 लाख रुपये लूट लिए थे। पुलिस तीनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। बाहरी-उत्तरी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को एक गैस एजेंसी के कर्मचारी नीरज पाल ने लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। नीरज वैन लेकर बवाना स्थित अपने दफ्तर जा रहा था। पूठाखुर्द रोड, बवाना पर गिरोह की एक महिला ने उसे इशारा करके रोका। जैसे ही नीरज ने वैन रोकी, महिला ने उसे अपनी बातों में उलझा लिया। इस बीच तीन अन्य महिलाएं ने नीरज पर धावा बोल दिया। तीनों ने नीरज से 1.44 लाख और वैन के डैशबोर्ड में रखे साढ़े बाईस हजार रुपये लूट लिए। वारादात को अंजाम देने के बाद चाराें फरार हो गईं। सोमवार को ही पीड़ित ने मामले की शिकायत बवाना थाने में दर्ज कराई। छानबीन के बाद पुलिस ने मंगलवार को तीन महिलाओं को बवाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक फरार होने में कामयाब हो गई।
विज्ञापन

नशे के आदी हैं तीनों के पति
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार तीनों महिलाएं शादीशुदा हैं। तीनों के पति नशे के आदी हैं। घर का खर्चा चलाने के लिए तीनों लोगों ने लूटपाट शुरू की। पुलिस गिरोह की चौथी महिला की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed