{"_id":"617631535c68362ce966a3ac","slug":"three-prisoners-in-delhi-tihar-jail-were-hospitalized-following-an-attack-with-a-blade-by-a-group-of-four-other-prisoners","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर किया ब्लेड से हमला, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: तिहाड़ जेल में कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर किया ब्लेड से हमला, तीन घायल
Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
अनुराग सक्सेना
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Mon, 25 Oct 2021 09:54 AM IST
सार
दिल्ली के तिहाड़ जेल में शनिवार को कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें तीन कैदी घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के तिहाड़ जेल में शनिवार को कैदियों के एक गुट ने दूसरे गुट पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें तीन कैदी घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां से उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शनिवार को चार कैदियों के एक समूह ने तीन कैदियों पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिसमें वे घायल हो गए थे। अन्य कैदियों से सूचना मिलने पर पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। कैदियों को अब डिस्चार्ज कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी कैदियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस जांच कर ही है कि जेल के अंदर ब्लेड जैसी धारदार वस्तु कैसे पहुंच गई।
विज्ञापन
तिहाड़ जेल में कैदियों में आपसी गैंगवार की खबरें आती रहती हैं। कैदी कभी एक-दूसरे पर हमला करते हैं तो कभी विभिन्न मांगों को लेकर खुद ही खुद पर हमला कर लेते हैं।
विज्ञापन