{"_id":"6074a7f48ebc3e5924448285","slug":"three-of-the-wheelie-gang-who-stunted-after-the-robbery-were-arrested-ashram-news-noi576814384","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के बाद स्टंट करने वाले व्हीली गैंग के तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के बाद स्टंट करने वाले व्हीली गैंग के तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
नई दिल्ली। मुंडका थाना पुलिस ने लूटपाट के बाद स्टंट करने वाले व्हीली गैंग के तीन बदमाशों हरियाणा में बहादुरगढ़ के लाइनपार शंकर गार्डन निवासी जयभगवान, मोहित और अमन को गिरफ्तार किया है। स्टंटबाजी के शौकीन इन बदमाशों की गिरफ्तारी से बदमाशों ने आठ मामले सुलझाने का दावा किया है। इनके कब्जे से 7 मोबाइल फोन, करीब 20 हजार रुपये और एक बाइक बरामद हुई है।
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि 9 अप्रैल को घेवरा रेलवे कॉलोनी निवासी लकड़ी कारोबारी के ड्राइवर सचिन कुमार शर्मा ने लूटपाट की शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि काम पर जाते समय बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने उन्हें घेरकर पांच हजार रुपये और फोन लूट लिया। लूट के बाद बदमाश स्टंटबाजों की तरह बाइक का अगला पहिया ऊपर उठाकर भागे थे।
हवलदार जोगिंदर और सिपाही संदीप को अगले दिन रोहतक रोड पर तीन युवक दिखे जो बाइक को तेज गति से चला रहे थे। पुलिसकर्मियों ने पीछा शुरू किया तो बदमाश और तेजी से भागने लगे। पिलर नंबर 602 के पास बदमाशों की बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। पुलिस ने तीनों को दबोच लिया। तलाशी में उनके पास से छह मोबाइल फोन मिले।
विज्ञापन
बदमाशों ने बताया कि वे तीनों एक्शन मूवी के शौकीन हैं। स्टंटबाजी वाली कई फिल्में देखने के बाद उन्होंने गिरोह का नाम व्हील गैंग रखा। अमन बाइक चलाता है। वह ऐसे लोगों से लूटपाट करते, जिनके पुलिस में शिकायत करने की संभावना कम हो। जयभगवान पार्ट टाइम काम करता है। मोहित वैगन आर को टैक्सी में चलाता है। अमन मुंबई में एक बार में काम करता था। लॉकडाउन में वह घर लौटा था।