{"_id":"606016d81f6b5964b70ff839","slug":"three-nigerians-run-away-to-see-delhi-police-unconscious-suddenly-fall-death-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस को देखते ही भागने लगे तीन नाइजीरियन, अचानक गिरने से एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली पुलिस को देखते ही भागने लगे तीन नाइजीरियन, अचानक गिरने से एक की मौत, भारी संख्या में पुलिस तैनात
Sun, 28 Mar 2021 02:25 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 28 Mar 2021 02:25 PM IST
विज्ञापन
नाइजीरियन की मौत के बाद तिलक नगर में भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात।
- फोटो : ट्विटर ANI
दिल्ली के तिलक नगर इलाके में रविवार तड़के करीब तीन बजे तीन संदिग्ध नाइजीरियन पैदल जा रहे थे। दिल्ली पुलिस के रोकने और आईडी मांगने पर तुरंत तीनों विदेशी भागने लगे। थोड़ी दूर भागने पर उनमें से एक अचानक गिर गया। गिरते ही वह बेहोश हो गया, पुलिस ने उसे दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
दिल्ली पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं है। वहीं उसके साथ रहने वाले दोनों नाइजीरियाई नागरिकों ने आरोप लगाया कि पुलिस के लाठी मारने से उसके सिर पर गंभीर चोट लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। तिलक नगर इलाके में भारी संख्या में पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
वहीं इससे पहले 17 मार्च को दिल्ली से हेरोइन सप्लाई करने वाले नाइजीरियन नागरिक को पुलिस के विशेष जांच दल ने गिरफ्तार कर कुल्लू पहुंचाया था। पुलिस ने इन सप्लायरों को 46.44 ग्राम हेरोइन के साथ रंगे हाथों पकड़ा था। दोनों आरोपियों के तीन साथियों को पहले ही कुल्लू पुलिस ने 17.6 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ करने पर पता चला कि नशे के कारोबार के मुख्य आरोपी दिल्ली से हेरोइन का नेटवर्क चला रहा था।
कुल्लू पुलिस का एक विशेष जांच दल दिल्ली रवाना हुआ। दल ने आरोपियों के ठिकाने का पता लगाने के बाद अचानक दबिश दी। इसके बाद हेरोइन के मुख्य आरोपियों 35 वर्षीय केके अपर न्यू मार्केट नाइजीरिया, 28 वर्षीय क्रिश्चियन निवासी लागोस चर्च गली नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। पुलिस की विशेष जांच दल में इंस्पेक्टर सुनील कुमार, एएसआई कमल कांत, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार, केसर सिंह, कांस्टेबल अजय कुमार, संदीप राणा, प्रेम, भुवेनश्वरी तथा पूनम शामिल रहीं।
विज्ञापन
A Nigerian national was brought dead to DDU Hospital at around 3:30 am, he used to live in Tilak Nagar. Two other Nigerian nationals who were with him alleged that he died because of lathi injury on his head:Delhi Police
विज्ञापन
Police personnel in large numbers deployed in Tilak Nagar pic.twitter.com/xviAl73yOW — ANI (@ANI) March 28, 2021