फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Threat to blow up New Delhi railway station

अफरातफरी : नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने स्टेशन पर चलाया तलाशी अभियान

Sun, 17 Apr 2022 05:07 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 17 Apr 2022 05:07 AM IST
सार

चेकिंग अभियान में कोई संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला। रेलवे पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नई दिल्ली रेंज) मामले की जांच कर रही थी और उस व्यक्ति की तलाशी कर रही है, जिसने धमकी दी थी।

विज्ञापन
Threat to blow up New Delhi railway station
NEW DELHI RAILWAY STATION - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रेलवे पुलिस समेत दिल्ली पुलिस में शुक्रवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही रेलवे स्टेशन को खाली करा लिया गया और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड ने पूरे स्टेशन की तलाशी ली।

विज्ञापन


शनिवार को भी चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि कोई संदिग्ध वस्तु व व्यक्ति नहीं मिला। रेलवे पुलिस के अलावा दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल (नई दिल्ली रेंज) मामले की जांच कर रही थी और उस व्यक्ति की तलाशी कर रही है, जिसने धमकी दी थी।
विज्ञापन


रेलवे पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक व्यक्ति ने नोएडा स्थित एक निजी टीवी चैनल के आफिस में इंटरनेट कॉल कर धमकी दी कि वह नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को उड़ा देगा। निजी टीवी चैनल से शुक्रवार शाम करीब 7.05 बजे इसकी सूचना नई दिल्ली रेलवे पुलिस थानाध्यक्ष व पहाड़गंज थानाध्यक्ष को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस तुरंत रेलवे स्टेशन पहुंची और बम निरोधक दस्ते व डॉग स्क्वायड से चेकिंग कराई गई। स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच के बाद ऐसा लगता है कि इंटरनेट कालिंग किसी दूसरे देश से या फिर साफ्टवेयर का इस्तेमाल कर भारत से ही की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed