फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   those who break traffic rules on holi in Delhi to be jailed traffic police alert

हुड़दंगी सावधान : होली में सुबह से ही सड़कों पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी, नियमों की अनदेखी करने वालों पर रहेगी नजर

Mon, 29 Mar 2021 08:57 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 29 Mar 2021 08:57 AM IST
सार

-हुड़दंग और कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों को जाना पड़ सकता है जेल 
-होली में सुबह से ही सड़कों पर तैनात रहेंगे यातायात पुलिसकर्मी, नियमों की अनदेखी करने वालों पर रहेगी नजर 

विज्ञापन
those who break traffic rules on holi in Delhi to be jailed traffic police alert
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दिल्ली में होली पर हुड़दंग करने और यातायात के नियमों को तोड़ने वालों जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेगी। इसके साथ ही सार्वजनिक स्थल पर होली खेलने की पाबंदी के बावजूद अगर कोई होली खेलता हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ मामला तक दर्ज किया जा सकता है। पुलिस कोरोना महामारी को लेकर सख्त है और नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। होली को लेकर ज्यादा संख्या में पुलिसकर्मी खासकर यातायात पुलिसकर्मी सड़कों पर मौजूद रहेंगे। पुलिस सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक भी कर रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के आला अधिकारियों का कहना है कि सड़कों पर तैनात यातायात पुलिस के जवान हुड़दंग करने वालों से सख्ती से निपटेगी। वाहनों पर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चालान के साथ साथ उनके खिलाफ मामला तक दर्ज किया जा सकता है। यातायात की सभी सर्किलों में टीमें गठित की गई है, जो सोमवार सुबह से ही सड़कों पर मौजूद रहेंगे। सड़कों पर काम से निकलने वालों को किसी तरह का कोई दिक्कत न हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। पुलिस ने राजधानी के कुछ ऐसे जगह भी चिन्हित किए हैं जहां हुड़दंग की आशंका है। जिसको देखते हुए इन जगहों पर पुलिस की विशेष मुस्तैदी होगी। शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों से भी पुलिस सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन


हुड़दंग करने वालों के वाहन किए जाएंगे जब्त
पुलिस सड़कों पर हुड़दंग करने व यातायात के नियमों को तोड़ने वालों के वाहनों को भी जब्त कर लेगी। साथ ही उनके खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई भी की जाएगी। नाबालिग वाहनों को चलाते हुए मिलते हैं तो उन वाहनों को जब्त कर पुलिस गाड़ी के मालिक के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड नियम का पालन करने की अपील
कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए पुलिस ने लोगों से कोविड नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को जागरूक कर रही है और उन्हें भीड़भाड़ लगाने से बचने की अपील कर रही है। पुलिस ने लोगों से घर में ही परिवार के सदस्यों के साथ होली मनाने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि लोग सार्वजनिक स्थल, पार्क व अन्य जगह भीड़ में जुटकर होली न मनाएं। सामाजिक दूरी और कोविड-19 नियमों का पालन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed