{"_id":"69e37edfad214b9673069b70","slug":"thief-arrested-for-mobile-theft-by-posing-as-laborer-in-paschim-vihar-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में मजदूर बनकर चोरी: निर्माणाधीन मकानों में कामगारों के मोबाइल करता था गायब, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में मजदूर बनकर चोरी: निर्माणाधीन मकानों में कामगारों के मोबाइल करता था गायब, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे
Sat, 18 Apr 2026 06:24 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Sat, 18 Apr 2026 06:24 PM IST
सार
पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने मजदूर बनकर निर्माणाधीन मकानों में चोरी करने वाले राजेश कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी मजदूरों के मोबाइल चुरा लेता था। पुलिस ने पांच फोन बरामद किए, जबकि तीन पहले ही बेच चुका था।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस ने एक ऐसे बदमाश को गिरफ्तार किया है, जो मजदूर का भेष बनाकर निर्माणाधीन मकानों में घुसता था और वहां काम करने वाले मजदूरों का फोन चुरा लेता था। आरोपी की पहचान राजेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि 14 अप्रैल को पश्चिम विहार ईस्ट थाना पुलिस को एक निर्माणाधीन मकान में चोरी होने की शिकायत मिली। वहां पहुंचने पर मकान में काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि वह रात में निर्माणाधीन इमारत में सो रहे थे। सुबह उठने पर उन लोगोें ने पाया कि पांच मोबाइल फोन गायब हैं। पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी राजपाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की। फुटेज में एक संदिग्ध दिखा। जिसकी पहचान के लिए पुलिस ने मुखबिरों को सक्रिय किया। मुखबिरों ने आरोपी की पहचान कर पुलिस को बदमाश के अपराध करने के लिए पश्चिम विहार के डिस्ट्रिक्ट पार्क के पास आने की जानकारी मिली। जहां से पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान उसके पास से पांच मोबाइल फोन बरामद किए। जांच में पता चला कि आरोपी राजेश कुमार बवाना का रहने वाला है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उसके पास बरामद मोबाइल फोन को बदमाश ने पंजाबी बाग और पश्चिम विहार ईस्ट से चुराया था। उसने बताया कि वह चोरी करने के लिए मजदूर बनकर निर्माणाधीन इमारतों में घुसता था और वहां से मजदूरों का फोन चोरी कर भाग जाता था। पश्चिम विहार ईस्ट इलाके से चुराए गए दो मोबाइल फोन को पुलिस ने बरामद कर लिया, जबकि आरोपी ने तीन मोबाइल फोन को बेच दिया है। पुलिस उससे अन्य फोन की बरामदगी का प्रयास कर रही है।