फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   There was silence on the streets in the weekend curfew and cold

सप्ताहांत कर्फ्यू और ठंड में सड़कों पर रहा सन्नाटा

Sun, 16 Jan 2022 01:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 01:25 AM IST
विज्ञापन
There was silence on the streets in the weekend curfew and cold
नई दिल्ली। कोरोना की लहर से निपटने के लिए दिल्ली में लागू किए गए सप्ताहांत कर्फ्यू का शनिवार को असर रहा। लोग ठंठ की ठिठुरन में जहां घर में ही दुबके रहे वहीं, बाजार बंद होने की वजह से सन्नाटा पसरा रहा। सार्वजनिक परिवहन भी सड़क पर कम दिखे। सप्ताहांत कर्फ्यू के दूसरे सप्ताह में दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की आवाजाही निर्बाध जारी रही।
विज्ञापन

दिल्ली में कोविड-19 और ओमिक्रॉन की रफ्तार के बीच शुक्रवार रात 10 बजे से सप्ताहांत कर्फ्यू लागू हो गया, जो सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा। शनिवार को राजधानी में हर तरफ सन्नाटा दिखाई दिया। सड़कों पर ना वाहनों का शोर, न लोगों की आवाजाही रही। स्ट्रीट वेंडर्स प्वाइंट्स भी सूने पड़े रहे। हालांकि, सप्ताहांत कर्फ्यू के दौरान डीटीसी बसें और मेट्रो फुल क्षमता के साथ चली। कई जगह सख्ती भी देखने को मिली। जरूरी खाद्य सामग्री की दुकानें व दवाइयों की दुकान खुली रही। लोगों ने ऑनलाइन ऑर्डर कर अपने जरूरी सामान को भी मंगाया।
विज्ञापन

सड़कों पर निजी वाहनों की आवाजाही काफी कम रही तो वहीं बस स्टैंड पर कई ऐसे लोग भी दिखें तो कर्फ्यू की वजह और आशंकाओं को देखते हुए अपने-अपने मूल निवास स्थान की तरफ रवाना हो रहे थे। मुख्य सड़क पर जगह-जगह बैरिकेडिंग लगाई गई थी। आने-जाने वालों का पास भी देखा जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों के इलाके में भी पसरा रहा सन्नाटा
दिल्ली के मुखर्जी नगर, लक्ष्मी नगर, राजेंद्र प्लेस, जवाहर लाल यूनिवर्सिटी का इलाका छात्रों से भरा हुआ है। इन इलाकों में हर दिन परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों से गुलजार रहता है, लेकिन सप्ताहांत कर्फ्यू में इन इलाकों में भी सन्नाटा पसरा रहा। छात्र अपने-अपने पीजी व घरों में ही रहे। सब्जी मंडी, दूध की दुकानों और अस्पतालों के आसपास जरूर कुछ आवाजाही नजर आई।
टहलने वाले भी नहीं दिखे
सप्ताहांत कर्फ्यू के साथ ठंड की वजह से पार्क भी सूने रहे। यहां तक की सोसायटी के पार्क में भी शाम के वक्त सेहत को ध्यान में रख टहलने वालों का जमावड़ा नहीं रहा।

आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुली रही
कर्फ्यू के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें बंद रही। इस दौरान कोरोना जांच या फिर वैक्सीनेशन के लिए लोगों को आने-जाने की छूट की वजह से प्राइवेट वाहन सड़क पर दौड़ते दिखें। दुपहिया वाहन से काफी लोग सड़कों पर नजर आ रहे हैं। दूसरी तरफ दिल्ली के अस्पतालों में व दवा की दुकानों तक जाने वालों की संख्या अधिक सड़कों पर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed