फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The Uttarakhand wing of AAP gheraoed the BJP office

‘आप’ की उत्तराखंड विंग ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव

Mon, 19 Jul 2021 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
The Uttarakhand wing of AAP gheraoed the BJP office
नई दिल्ली। पर्यावरणविद सुंदरलाल बहुगुणा को भारत रत्न देने की मांग पर दिल्ली में राजनीति तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर बहुगुणा के लिए ओछी भाषा का प्रयोग करने का आरोप मढ़ा है तो भाजपा ने आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता का हवाला देते हुए उत्तराखंड के लोगों पर गलतबयानी को लेकर कटघरे में खड़ा किया है। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड विंग ने भाजपा कार्यालय का घेराव किया। कार्यकर्ता रविवार सुबह पार्टी मुख्यालय पर एकत्र हुए और वहां से पैदल चलकर भाजपा कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
विज्ञापन

इस मौके पर आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड विंग के अध्यक्ष ब्रिज मोहन उप्रेति ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली विधानसभा में बहुगुणा की मूर्ति और चित्र लगाया है, इससे भाजपा बौखला गई है। पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भी भाजपा का हाल पश्चिम बंगाल जैसा ही होगा। उत्तराखंड की जनता भाजपा को माफ नहीं करेगी। दिल्ली, चंडीगढ़, लुधियाना और यूपी में रहने वाले पहाड़ के लोग बहुगुणा के अपमान का बदला भाजपा के खिलाफ वोट डालकर लेंगे। विधायक कुलदीप कुमार ने कहा कि भाजपा ने उत्तराखंड के गांधी कहे जाने वाले बहुगुणा के खिलाफ अनर्गल भाषा का प्रयोग कर उत्तराखंड का ही नहीं, पूरे हिंदुस्तान के लोगों का अपमान किया है। अगर भाजपा माफी नहीं मांगती है, तो ‘आप’ उत्तराखंड के लोगों के सम्मान के लिए इस लड़ाई को और गति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed