{"_id":"646e27f53ba9e760f806fb3b","slug":"the-oppositions-eye-fixed-on-the-mayors-decision-ashram-news-c-340-1-del1011-14243-2023-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi News: मेयर के फैसले पर टिकी पक्ष-विपक्ष की निगाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi News: मेयर के फैसले पर टिकी पक्ष-विपक्ष की निगाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आप और मेयर के निर्णय से होगा वार्ड कमेटियों का चुनाव
विपक्षी दल भाजपा के पार्षद वेट एंड वाॅच की मुद्रा में
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वार्ड कमेटियों के चुनाव के मसले पर पक्ष और विपक्ष दोनों की निगाह मेयर के निर्णय पर टिकी है। विपक्षी दल भाजपा के पार्षद वेट एंड वाॅच की मुद्रा में हैं, जबकि सत्ता पक्ष आम आदमी पार्टी के पार्षदों का कहना है कि इस पर जो भी निर्णय लिया जाएगा, वह शीर्ष नेतृत्व और मेेयर द्वारा ही लिया जाएगा।
एमसीडी की स्टैंडिंग कमेटी का गठन हो, ये पक्ष-विपक्ष दोनों पार्टियों के पार्षद चाहते हैं। मंगलवार को इस मसले पर दोनों ही दलों ने खुलकर अपनी सहमति जताई। पूर्ववर्ती दक्षिणी निगम में स्टैंडिंग कमेटी की चेयरमैन रहीं भाजपा की वरिष्ठ मौजूदा पार्षद शिखा रॉय ने कहा कि दिल्ली वासियों की भलाई के लिए जल्द से जल्द स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव होना चाहिए। इसके लिए मेयर को केवल एक निर्देश जारी करने की जरूरत है। इसके बाद निगम सचिवालय 12 जोन में चुनाव की प्रक्रिया शुरू कराएगा। उन्होंने कहा कि एल्डरमैन का मामला भले कोर्ट में है, लेकिन कोर्ट ने केस में किसी तरह का स्टे नहीं दिया है, इसलिए मेयर निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं। यदि मेयर की तरफ से फैसला लेने में देरी हुई तो भाजपा कोई ठोस कदम उठाने पर विचार करेगी।
इस मामले में सबसे वरिष्ठ पार्षद व मौजूदा समय निगम में नेता सदन मुकेश गोयल ने भी यही दोहराया है। उन्होंने कहा कि इस मसले पर मेयर और उनकी पार्टी को ही फैसला लेना है। हम सभी यही चाहते हैं कि स्टैंडिंग कमेटी का जल्द से जल्द गठन हो और दिल्ली की भलाई के लिए निगम सुचारू रूप से चले।
विज्ञापन
एल्डरमैन मामले में फैसला जुलाई से पहले आना संभव नहीं
एलजी द्वारा मनोनीत एल्डरमैन वाले मामले में कोर्ट का फैसला जुलाई से पहले आना संभव नहीं, क्योंकि 22 मई से दो जुलाई तक सुप्रीम कोर्ट में ग्रीष्मावकाश होगा, केवल अवकाशकालीन पीठ अति आवश्यक मामलों पर सुनवाई करेंगी। ऐसे में वार्ड कमेटियों के चुनाव कराने और स्टैंडिंग कमेटी के गठन को लेकर मेयर और उनकी पार्टी का निर्णय दिल्ली वासियों के लिए महत्वपूर्ण होगा।