{"_id":"61f992b189a77455a32d55f7","slug":"the-miscreant-who-entered-the-gurdwara-to-steal-killed-the-young-man-ashram-news-noi6299496154","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुद्वारा में चोरी करने घुसे बदमाश ने युवक को मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुद्वारा में चोरी करने घुसे बदमाश ने युवक को मार डाला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। शास्त्री पार्क के यमुना खादर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में चोरी करने घुसे बदमाश ने चापड़ से हमलाकर एक युवक की हत्या कर दी और फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। मृतक की शिनाख्त खैराती लाल मौर्या (30) के रूप में हुई है।
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी गुरुद्वारे में लोहा और बैटरी चोरी करने के इरादे से घुसा था। वहां मौजूद लेवर ठेकेदार खैराती लाल ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश किया तो उसने हमला कर दिया। छानबीन के बाद पुलिस ने आरोपी श्रीराम कालोनी खजूरी खास निवासी फरमूद उर्फ प्रमोद को गिरफ्तार कर लिया। वह पहले भी लूटपाट और ऑर्म्स एक्ट के मामलों में शामिल रहा है। शास्त्री पार्क थाना पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से दौसा, राजस्थान का रहने वाला खैराती लाल पिछले करीब 25 दिनों से नानकसर गुरुद्वारे के एक कमरे में मजदूरों के साथ रह रहा था। खैराती लाल ने यमुना खादर में लगे बिजली के टॉवर पर पेंट करने ठेका लिया था। वह और उसके साथ काम करने वाले मजदूर रात को गुरुद्वारे में सोते थे। मजदूर संजय ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से गुरुद्वारे में चोरी हो रही थी। इसकी जानकारी मजदूरों ने खैराती को दी थी। सोमवार की रात आहट होने पर मजदूर जाग गए। खैराती ला और मजदूरों ने चोरी करने घुसे बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया। इस बीच बदमाश ने खैराती की गर्दन और चेहरे पर चापड़ से हमला कर दिया और फरार हो गया। खून से लथपथ खैराती को नजदीकी जग प्रवेश चंद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की।
विज्ञापन
घटना स्थल से पुलिस को कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। लोकल इंटेलिजेंस और जांच के बाद पुलिस को पता चला कि वारदात में खजूरी की श्रीराम कालोनी के फरमूद का हाथ है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध कबूल भी कर लिया है।