फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The maids working in the society will be equipped with covid security cover

टीका ही बचाएगा : कोविड सुरक्षा कवच से लैस होंगी सोसायटी में काम करने वाली सेविकाएं 

Wed, 30 Jun 2021 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा नवनीत शरण, नई दिल्ली
नवनीत शरण, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 30 Jun 2021 05:23 AM IST
सार

  • वेलफेयर एसोसिएशन ने स्थानीय प्रशासन के सहयोग से टीका अभियान शुरू किया
  • टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सेविकाओं को राशन कीट भी मुफ्त दिया जाएगा
  • सोसायटी के डॉक्टर की देखरेख में सभी उम्र के लोगों को वैक्सीन दिया जाएगा

विज्ञापन
The maids working in the society will be equipped with covid security cover
कोरोना टीका - फोटो : पीटीआई

विस्तार

घरों में काम करने वाली सेविकाएं व कोविड काल में घर-घर से कूड़ा उठाने वाले भी कोविड सुरक्षा कवच से लैस होंगे। इसके लिए रेजिंडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने पहल की है। सोसायटी के डॉक्टरों की देखरेख में ही मुफ्त टीका उन्हें लगेगा। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए घर में काम करने वाली सेविका को राशन का पैकेट भी सोसायटी की तरफ से दिया जाएगा। इसे लेकर सरकार की तरफ से भी हरी झंडी दे दी गई है।

विज्ञापन


कोविड काल में मुखर्जी नगर एसएफएस रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने ऑक्सीजन की उपलब्धता के साथ दस बेड वाला कोविड केयर सेंटर चला कर अन्य संगठनों को राह दिखाने का काम किया, तो अब इसी कोविड केयर सेंटर को वैक्सीनेशन सेंटर में तब्दील कर दिया गया है। स्थानीय प्रशासन के सहयोग से सभी आयु वर्ग के लोगों को इस केंद्र में मुफ्त टीका लगाया जाएगा। 
विज्ञापन


सोसायटी वेलफेयर एसोसिएशन से जुड़े दिल्ली यूनिवर्सिटी के एसोसिएट्स प्रोफेशर डॉ चंद्रचूड़ सिंह ने बताया कि वैक्सीनेशन सेंटर पर ना केवल सोसायटी के लोगों को कोविड संक्रमण से बचने के लिए टीका दिया जाएगा बल्कि सेविकाओ, वॉच मैन, सफाई कर्मियों को भी टीका लगाया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसकी स्वीकृति भी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोसायटी में रहने वाले शिक्षक सुनील अभिव्यक्ति ने बताया कि आज के समय में सबसे आवश्यक है टीका लगाने के लिए प्रोत्साहन देना। कई लोगों में इस टीके को लेकर डर व्याप्त है। इसे खत्म करने की आवश्यकता है। टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए सेविकाओं को राशन का पूरा किट भी वितरित किया जाएगा। 


कोविड केयर सेंटर के इंचार्ज डॉ. सुमन कुमार ने बताया कि सेंटर को पूरे तरह से सेनेटाइज किया जाएगा। कोविशिल्ड वैक्सीन सभी लगाया जाएगा। टीका की बर्बादी ना हो इसपर ताकीद रखी जाएगा। सुबह 10 बजे से 4 बजे तक टीका अभियान चलेगा। पंद्रह लोगों का ग्रुप बनाया गया है। सोसायटी के ही सेंट्रल पार्क में होल्डिंग एरिया बनाया गया है। कोविड संक्रमण से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क की अनिवार्यता रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed