{"_id":"615764ae8ebc3efaa6443995","slug":"the-lives-of-three-people-were-saved-from-the-parts-of-the-patient-admitted-in-gangaram-ashram-news-noi608053476","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगाराम में भर्ती मरीज के अंगों से तीन लोगों का बचा जीवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगाराम में भर्ती मरीज के अंगों से तीन लोगों का बचा जीवन
विज्ञापन
नई दिल्ली। सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती एक मरीज के अंगों से तीन लोगों की जान बची है। अस्पताल में मरीज के ब्रेन डेड घोषित होने के बाद डॉक्टरों ने अंगदान को लेकर परिजनों को जानकारी दी जिसके बाद परिजनों की अनुमति पर मरीज से दो किडनी और लिवर प्राप्त करने के बाद तीन अलग-अलग मरीजों में प्रत्यारोपित किए गए।
जानकारी के अनुसार अस्पताल में भर्ती मरीज से अंग लेने के बाद दो प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों में प्रत्यारोपित किए गए। एक अंग अस्पताल में ही भर्ती अन्य मरीज में प्रत्यारोपित किया गया। परिजनों की अंगदान की सहमति के बाद गंगाराम अस्पताल से दिल्ली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद ग्रीन कॉरिडोर की मदद से अस्पतालों में अंगों को समय रहते पहुंचाया।
नोएडा स्थित जेपी अस्पताल और दिल्ली के शालीमार बाग स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती दो मरीजों में अंग प्रत्यारोपित किए गए। गंगाराम अस्पताल में भर्ती अन्य मरीज में किडनी प्रत्यारोपित की गई। दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद दो अस्पतालों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया और डॉक्टरों की टीम को समय रहते अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ग्रीन कॉरिडोर को लेकर दिल्ली पुलिस के पास बाकायदा एक अलग सिस्टम है। सूचना मिलने के बाद उक्त मार्ग पर बगैर समय गंवाए अलर्ट किया जाता है और पुलिस के जवान समय रहते किसी की जान बचाने के लिए पूरा सहयोग देते हैं।