फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The end of the politics of terror and appeasement in Bengal is certain: Rekha Gupta

बंगाल में आतंक और तुष्टीकरण की राजनीति का अंत तय : रेखा गुप्ता

Sun, 22 Feb 2026 08:59 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
The end of the politics of terror and appeasement in Bengal is certain: Rekha Gupta
कोलकाता में आयोजित महिला सम्मेलन में बोलीं- नारी शक्ति परिवर्तन के लिए तैयार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पश्चिम बंगाल में बदलाव का दावा करते हुए कहा कि इस बार चुनाव में आतंक, गुंडागर्दी और तुष्टीकरण की राजनीति का अंत होगा। बंगाल की जनता और नारी शक्ति ने परिवर्तन का मन बना लिया है।

मुख्यमंत्री ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य में लंबे समय से आतंक, गुंडागर्दी और लोभ-लालच की राजनीति चल रही है, जिसका अब अंत होने वाला है। ममता बनर्जी चाहे जितनी कोशिश कर लें लेकिन इस बार जनता बदलाव चाहती है। इससे पहले रेखा गुप्ता ने कोलकाता के साइंस सिटी में भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित महिला सम्मेलन में हिस्सा लिया। उन्होंने वहां उपस्थित महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि उनकी आंखों में बदलाव की चाह और मन में संकल्प साफ दिखाई देता है। बंगाल अब अन्याय नहीं सहेगा और नारी शक्ति अपने सम्मान और अधिकारों के लिए खड़ी हो चुकी है। ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि शक्ति उपासना के लिए प्रसिद्ध बंगाल में आज बेटियां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
विज्ञापन


बंगाल में बदलाव के लिए नारी शक्ति भाजपा के साथ
रेखा गुप्ता ने कहा कि इस बार अन्याय के खिलाफ बंगाल की नारी शक्ति भारतीय जनता पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी है और परिवर्तन के लिए तैयार है। कार्यक्रम में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, राज्यसभा सांसद व भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री संगीता यादव, पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी, महिला मोर्चा अध्यक्ष फाल्गुनी पात्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष देबोश्री चौधरी और प्रदेश महामंत्री शशि अग्निहोत्री समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed