फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   The country will survive only after fighting with Corona: Kejriwal

कोरोना से मिलकर लड़ेंगे तभी देश बचेगा : केजरीवाल

Fri, 23 Apr 2021 02:04 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 02:04 AM IST
विज्ञापन
The country will survive only after fighting with Corona: Kejriwal
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना महामारी से लड़ने के लिए देश के नागरिकों और सभी सरकारों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जब हम मिलकर इस आपदा से लड़ेंगे तभी देश बचेगा। महामारी के खिलाफ सभी संसाधनों का एक साथ इस्तेमाल करने से हमारी ताकत बढ़ेगी। उन्होंने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा बढ़ाने पर केंद्र सरकार का आभार भी जताया। हालांकि मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि अभी दिल्ली में काफी ऑक्सीजन की जरूरत है।
विज्ञापन

डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि हम अपने देशवासियों और सभी राज्यों की मदद करेंगे और कोरोना को हराने के लिए एक भारत बनकर काम करेंगे। हमें पूरी दुनिया को दिखाना है कि विश्व में सबसे ज्यादा कोविड मामले आने के बावजूद भारत के लोगों और सरकारों ने कैसे मिलकर कोरोना को हराया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है जब एक राज्य को दूसरे की मदद करनी चाहिए। किसी भी राज्य में अन्य जगह जाने वाले ऑक्सीजन कंटेनर को रोका नहीं जाना चाहिए। केजरीवाल ने कहा कि उनकी सभी नागरिकों और सरकारों से अपील है कि कोरोना के खिलाफ साथ मिलकर संघर्ष करें। यदि मिलकर लड़े, तो एक मुट्ठी बनेगी।
विज्ञापन

हर जगह ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से देश के हर राज्य में ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। दिल्ली में भी ऑक्सीजन की काफी ज्यादा कमी हो गई है। केंद्र सरकार ने दिल्ली का ऑक्सीजन कोटा 378 टन से बढ़ाकर 480 टन कर दिया है, हालांकि हमें अभी काफी ऑक्सीजन की जरूरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली का जो कोटा बढ़ाया गया है, उसमें काफी ऑक्सीजन ओडिशा से आनी है। वहां से ऑक्सीजन दिल्ली आने में कुछ दिन लगेंगे। सरकार कोशिश कर रही है कि हवाई जहाज के जरिए ओडिशा से ऑक्सीजन लाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी राज्यों की मदद के लिए तैयार
मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार सभी राज्यों की मदद के लिए तैयार है। यदि हमारे पास ऑक्सीजन जरूरत से ज्यादा होगी, तो हम दूसरे राज्यों को देंगे। हमारे पास किसी दवाई की ज्यादा मात्रा होगी, तो वह भी हम दूसरे राज्यों के साथ साझा करेंगे। जब दिल्ली में संक्रमण कम होगा तब अन्य राज्यों में जरूरत के अनुसार डॉक्टर भी भेजेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed